IRCTC से टिकट बुक करने में परेशानी IRCTC की वेबसाइट और एप से टिकट बुक करने में परेशानी आ रही है। यूजर्स को टिकट बुक करते समय हाई लोड का मैसेज दिख रहा है। रेलवे की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है। सबसे ज्यादा दिक्कत तत्काल टिकट बुकिंग के वक्त आई वेबसाइट का पेज खुल ही नहीं रहा था या बहुत देर तक लोड होता रहा। यूजर आईडी और पासवर्ड डालने पर लॉगिन एरर आ रहा था। ट्रेन सिलेक्ट करके पैसेंजर डिटेल भरने के बाद प्रोसेस आगे नहीं बढ़ रही। कई लोगों के खाते से पैसे कट गए लेकिन टिकट कन्फर्म होने का मैसेज तुरंत नहीं दिखा। टाटा की आईफोन कंपोनेंट फैक्ट्री में 3 कर्मचारियों की मौत अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी एपल टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की तमिलनाडु फैक्ट्री में हुई उस घटना की जांच करेगी जहां तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की आईफोन कंपोनेंट फैक्ट्री में सोमवार शाम पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने (एस्फिक्सियेशन) से इन तीन कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की जान चले गई। बलिप्रतिपदा पर आज भारतीय बाजार बंद बलिप्रतिपदा के मौके पर आज 10 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार बंद हैं। हालांकि कमोडिटी मार्केट MCX शाम 5:00 बजे से रात 11:30 बजे तक खुला रहेगा। NCDEX यानी नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पूरे दिन बंद रहेगा। पौराणिक कथाओं के मुताबिक यह दिन दानवीर असुर राजा बलि की पृथ्वी पर प्रतीकात्मक रूप से वापस आने की खुशी में मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार ने राजा बलि को पाताल लोक का राज्य दिया था।