70 हजार शिक्षकों को एरियर्स और वेतनवृद्धि देने का मामला: मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के करीब 70 हजार शिक्षकों को छठवें वेतनमान का एरियर्स देने के जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सरकार ने अपनी याचिका में प्रदेश की वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए एरियर्स और वेतनवृद्धि से जुड़े वित्तीय भार से राहत देने की मांग की है। सरकार के मुताबिक शिक्षकों को वर्ष 2006 से एरियर्स देने पर करीब 5600 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं वेतन बढ़ने से हर साल करीब 1300 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा। मकान ढहा 8 लोग दबे…पिता-दादी और बेटी की मौत सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव के जलहथनी टोला में सोमवार (9 नवंबर) रात भोजन के बाद सो रहे परिवार पर कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबने से अरुण विश्वकर्मा (36) उनकी मां संतुलिया (65) और 2 साल की बेटी की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल है शहडोल में दिवाली की रात बड़ा हादसा मध्य प्रदेश के शहडोल में सोमवार शाम चौपाटी इलाके के पीछे एक तालाब में तीन युवक डूब गए। इस घटना से दिवाली के जश्न के बीच पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस के अनुसार एक पुलिस गश्ती वाहन को देखकर चार युवक पानी में कूद गए। इनमें से एक तो तैरकर बाहर निकल आया लेकिन बाकी तीन युवक डूब गए यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौपाटी के पीछे स्थित तालाब के पास शाम 7:30 से 7:45 बजे के बीच हुई। उज्जैन के पटवारियों ने कमाल कर दिखाया स्वामित्व योजना के तहत फ्री रजिस्ट्री करने में उज्जैन के पटवारियों ने कमाल कर दिखाया है। जिले के 575 पटवारियों ने 15 दिन में ही 76 हजार से ज्यादा रजिस्ट्री कर दी। सबसे ज्यादा रजिस्ट्री करने वाले जिलों की सूची में उज्जैन दूसरे नंबर पर आ गया। योजना के तहत जिले के कुल 1 लाख 93 हजार 535 प्लॉट्स है। इनमें से गैर विवादित प्लॉट्स की रजिस्ट्री होना है। प्रतिशत के हिसाब से उज्जैन में अब तक जो 76 हजार रजिस्ट्री हुई है। यह 39.27 प्रतिशत ही है बुरहानपुर में तीन दिवसीय गरबा रास शुरू सकल पंच गुजराती मोड़ वणिक समाज का तीन दिवसीय गरबा रास उत्सव 9 नवंबर से शुरू हो गया। शनवारा स्थित समाज की वाड़ी में आयोजित उत्सव के पहले दिन खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समाजजनों के साथ गरबा खेलकर उत्सव में भाग लिया