CM चंद्रबाबू बोले- 500-2000 के नोट बंद हों आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि 500 और 2000 रुपए के नोट बंद कर देने चाहिए। सिर्फ 100 और 200 रुपए के नोट ही चलन में रहने चाहिए। बड़े नोटों का चलन कम करने और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने से भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि पहले भी डिजिटल करेंसी को लेकर एक रिपोर्ट तैयार कर पीएम नरेंद्र मोदी को सौंपी थी। अब वे फिर इस मुद्दे को उठाएंगे। आंध्र के डिप्टी CM पवन कल्याण का तीसरी बार तलाक आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण तथा उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने आपसी सहमति से तलाक लिया है। शादी के 13 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया।उपमुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार यह फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया। दोनों ने कहा कि वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे।पवन कल्याण और अन्ना अपने बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता की भूमिका निभाते रहेंगे। बच्चों की खुशी और भलाई दोनों की साझा प्राथमिकता रहेगी।पवन कल्याण ने तीन शादियां की हैं और तीनों ही बार उनका तलाक हुआ है। सोनिया की किताब लॉन्च बिक्री शुरू सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ आज लॉन्च हो गई है। बिना किसी लॉन्च इवेंट के यह सीधे मार्केट में मिलने लगी है। सोनिया ने इस मेमॉयर को निजी किताब बताया है उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक किताब नहीं है। सोनिया ने यह किताब राहुल-प्रियंका और आने पोते-पोतियों को डेडिकेट की है। इसमें शुरुआती पेज पर लिखा है- मेरे बेटे राहुल मेरी बेटी प्रियंका और मेरे पोते-पोतियों रैहान और मिराया के नाम। किताब में एक पेज पर ऋग्वेद की ऋचाएं ली गई हैं। राहुल बोले-पीएम ने हमें नक्सली कहा मुझसे बहस करें राहुल गांधी ने PM मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी है। इस बार उन्होंने सीधे CRPF के जवानों को टैग करके पोस्ट किया है। राहुल गांधी ने X पर लिखा -प्रिय CRPF के जवानों आपके चेहरों ने सब बता दिया - आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं। उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती कायम है। वो मुझसे बहस करें - देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय किसी भी जगह। मेरी गारंटी है उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी। पिछले 8 दिन में यह छठी बार है जब राहुल ने पीएम मोदी को बहस के लिए बोला है। एनवीडिया CEO का चीनी महिला से अफेयर पत्नी-बच्चों से माफी मांगी दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग ने चीनी महिला कारोबारी एलिस हुआंग से अफेयर की बात मानी है। उन्होंने कंपनी कर्मचारियों को मैसेज भेजा। जिसमें पत्नी से बेवफाई की बात मानी। उन्होंने पत्नी और बच्चों से माफी भी मांगी। दरअसल 29 अक्टूबर को न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट में बताया गया था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि एलिस हुआंग चीन के लिए जासूसी कर रही थी। उसने CEO से नजदीकी बढ़ाकर कंपनी और कारोबार से जुड़ी जानकारियां हासिल करने की कोशिश की