Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
10-Nov-2026

दिवाली पर आतिशबाजी से बिगड़ी दून की हवा 300 के पार पहुंचा AQI दीपावली पर पटाखों और आतिशबाजी का असर उत्तराखंड की आबोहवा पर भी देखने को मिला। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग के आंकड़ों के मुताबिक दिवाली के दिन देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार पहुंच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि प्रदेश के अधिकांश शहरों में एक से आठ नवंबर तक वायु गुणवत्ता का औसत स्तर मॉडरेट श्रेणी में दर्ज किया गया। नैनीताल और टिहरी जैसे शहरों में एक्यूआई 100 से भी नीचे रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते के मुताबिक दिवाली पर प्रदूषण में बढ़ोतरी के बावजूद निगरानी के दौरान कई शहरों में स्थिति सामान्य दायरे में रही। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के गांव बोडाहेड़ी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक इस्लामिक मदरसे में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। युवक को कुछ दबंगों द्वारा लात-घूंसे और डंडों से बुरी तरह पीटे जाने का आरोप है।बताया जा रहा है कि मारपीट का शिकार हुए युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें युवक के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है।मामला थाना पथरी क्षेत्र के गांव बोडाहेड़ी का बताया जा रहा है। आरोप है कि कुछ लोगों ने मदरसे के अंदर ही युवक साहिल के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मदरसे के अंदर युवक के साथ मारपीट क्यों की गई? युवक पर हमला करने वाले लोग कौन थे और इस पूरी घटना के पीछे की वजह क्या है? सरोवर नगरी से लगभग 15 किलोमीटर दूर भवाली अल्मोड़ा मार्ग कैची धाम के समीप पर्यटकों के वाहनों के आड़े तिरछे खड़े होने से जाम के झाम में आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घण्टो तक दोपहिया व चौपहिया वाहनों के स्वामियों को एवं चालकों को जाम से जूझना पड़ा। जबकि इस दौरान कोई भी पुलिस व्यवस्था सुचारू रूप से नही थी। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से वाहनों से उत्तर कर वाहनों को इधर उधर कर मार्ग को सुव्यवस्थित करने में सहयोग किया। यह वीडियो राहगीर द्वारा जब भेजी गई तब जिला संवाददाता ललित जोशी ने आई जी ऑफिस से चौकी इंचार्ज कैची धाम का मोबाइल नंबर मंगा ओर चौकी इंचार्ज विजय कुमार को वस्तु स्थिति से अवगत करवाया गया जिसमें उनका कहना था कि कैची धाम के पास कोई भी जाम नही लगा है। यह हम नही कह रहे हैं वीडियो के माध्यम से आप देख सकते हैं। उन्होंने तो यहां तक मोबाइल फोन पर कह दिया में खुद कैची धाम के आसपास हूँ। पर राहगीरों ने जो वीडियो हमारे संवाददाता को भेजी उससे पूरा मामला समझ में आ जायेगा। किस तरह से बाहर से आये पर्यटकों ने अपने वाहन आड़े तिरछे खड़े किए हैं। जबकि कैची धाम मार्ग ऐसा है जो पूरे कुमाऊँ की आवाजाही इसी मार्ग से होती है। मंगलौर के मुंडलाना रोड पर स्थित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों द्वारा नावनिमित रजत जयंती पार्क का उदघाटन आज मंगलौर विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन और नगर पालिका चेयरमैन मोहयूदीन अंसारी द्वारा किया गया जिसमें नगर के तमाम राजनीतिक और गैर राजनीतिक सभ्रांत लोग मौजूद रहे l इस मौके पर मंगलौर विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने नगर के लोगो से आग्रह किया कि सभी लोग पार्क का लाभ उठाते हुए संयम इसकी साफ सफाई को लेकर विशेष ध्यान दे साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसके साथ ही दूसरे एक और पार्क का निर्माण भी कराया जाएगा l वही चेयरमैन मोहयदीन अंसारी ने कहा कि वह जल्द ही एक बालिका स्कूल कॉलेज और झील का भी निर्माण कर मंगलौर की जनता को समर्पित करने का काम करेंगे l प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार के खिलाफ राजनीतिक सामाजिक और आर्थिक मुद्दों को लेकर हस्ताक्षर अभियान पखवाड़े की शुरुआत की। मंगलवार को श्रीनगर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गोला पार्क से अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रदेशभर के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांवों कस्बों बाजारों ब्लॉक जिलों और शहरों में अभियान चलाने का आह्वान किया।गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता पर हो रहे कथित राजनैतिक सामाजिक और आर्थिक अत्याचारों के विरोध में यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अंकिता भंडारी प्रकरण के आरोपियों को बचाने प्रदेश की जमीनों और नौकरियों को बेचने तथा आय से अधिक संपत्ति के मामलों में मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई रोकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि अभियान के तहत लोग निर्धारित बैनर पर हस्ताक्षर करने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पास उपलब्ध पंजीकरण शीट में अपना नाम मोबाइल नंबर और हस्ताक्षर दर्ज कराएंगे।