त्योहार में घर लौटना हुआ महंगा निजी बसों ने किराये में लगाई तीन गुना छलांग 800 का टिकट 2800 रुपए तक पटाखा बाजार में सुरक्षा नियमों की अनदेखी 7 दुकानदारों को नोटिस रोशनी से जगमगाया शहर स्कूल के बच्चों को भी अपना परिवार मानती हैं शिक्षिका तिलोत्तमा कटरे 5-6 वर्षों से मना रहीं दिवाली त्योहारी सीजन में बसों में यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। खासतौर पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री इसका शिकार हो रहे हैं। बावजूद परिवहन विभाग द्वारा ऐसे बस संचालकों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। दरअसल दीपोत्सव पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र मजदूर वर्ग सहित अन्य अपने-अपने घरों को लौटते हैं। ऐेसे में बस संचालकों द्वारा दो से तीन गुना उनसे तीन गुना किराया वसूला जा रहा है। मजबूरी में लोग अपने घर पहुंचने के फेर में संचालकों द्वारा जबरन लिए जा रहे किराए का भुगतान कर रहे हैं। ज्यादातर लोग भोपाल-इंदौर हैदराबाद नागपुर की ओर से अपने-अपने घरों को लौटते हैं। महानगरों से बच्चे अपने घरों की ओर लौटे तो वह खुश तो थे लेकिन अफसोस भी था कि किराया ज्यादा लग रहा है। बस एसोसिएशन के सचिव श्याल कौशल के अनुसार कई ट्रैवल एजेंसी ऐसी है जिन्होंने किराया बढ़ाया है। ऑनलाइन बुकिंग में जीएसटी जुड़ता है. ऐसे में सौ दो सौ रुपए बढ़ा हुआ मिलता है। जंगल में मिला नर बाघ का शव करंट से मौत की आशंका संदेह के घेरे में दो व्यक्ति वन विभाग कर रहा पूछताछ जंगल में वन्यजीवों की सुरक्षा के तमाम दावों के बीच खुरमुंडी के जंगल में एक नर बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह गश्ती के दौरान वन अमले को गुरार नाला के पास बाघ का शव मिला। प्रारंभिक जांच में बाघ की मौत विद्युत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद वन विभाग में हडक़ंप मच गया। मौके पर डॉग स्क्वाड बुलाकर जांच कराई गई वहीं संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए लिया गया है। हालांकि बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी दुकानदारों को भारी पड़ सकती है। वारासिवनी के पटाखा बाजार में प्रशासनिक निरीक्षण के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले 7 दुकानदार सामने आए हैं। वारासिवनी एसडीएम श्रीश प्यासी ने बीती रात बाजार का औचक निरीक्षण कर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि तत्काल सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त नहीं किए गए तो दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पटाखा दुकानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कई दुकानों में निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाया गया। इस पर सात दुकानदारों को नोटिस जारी कर आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पांच दिवसीय नहीं इस बार सात दिवसीय दीपोत्सव का उल्लास पूरे जिले में छाया हुआ है। घर-आंगन रंगोली और रोशनी से सज गए हैं बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को नरक चतुर्दशी के साथ महालक्ष्मी पूजन का महापर्व मनाया जाएगा। मां लक्ष्मी की अगवानी के लिए हर घर तैयार है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार लक्ष्मी पूजन पर अत्यंत मंगलकारी योग बन रहा है। शाम को प्रदोष काल और वृषभ लग्न में पूजन श्रेष्ठ रहेगा। सुबह 5.41 से 6.38 बजे तक अभ्यंग स्नान होगा। शाम 5.54 से 7.50 बजे तक लक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त है। इस दौरान गणेश लक्ष्मी सरस्वती कुबेर और बही-खाते का पूजन होगा। घर के हर कोने में दीपक जलाए जाएंगे। इस वर्ष नरक चतुर्दशी और लक्ष्मी पूजन एक ही दिन 8 नवंबर को आने से पर्व 7 दिन का हो गया है। पर्व की शुरुआत 5 नवंबर को गोवत्स द्वादशी से हुई। 7 नवंबर को काली चौदस और रूप चौदस पर काली और हनुमान जी का पूजन हुआ। दीपावली पर हर घर में खुशियों के दीप जलते हैं लेकिन ग्राम बगड़मारा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका तिलोत्तमा कटरे इन खुशियों को अपने विद्यार्थियों के साथ भी बांटती हैं। पिछले लगभग 5-6 वर्षों से वे हर दीपावली पर अपनी कक्षा के बच्चों के साथ त्योहार मनाती आ रही हैं। खास बात यह है कि इस आयोजन का पूरा खर्च वे स्वयं उठाती हैं और बच्चों को उपहार देकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास करती हैं विद्यालय में कक्षा दूसरी का संचालन करने वाली शिक्षिका तिलोत्तमा कटरे का मानना है कि जिस तरह हम अपने घर-परिवार के साथ दीपावली मनाते हैं उसी तरह स्कूल के बच्चे भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। इसलिए त्योहार की खुशियां उनके साथ भी साझा की जानी चाहिए।