Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
05-Nov-2026

पैंगोलिन की तस्करी का पर्दाफाश तीन आरोपी गिरफ्तार खरीददार फरार बूढ़ी में लग रहा जाम वैकल्पिक मार्ग पर बढ़ा आवागमन का दबाव परेशान हो रहे राहगीर पर्यटन सर्किट बैगा हाट होम स्टे और ई-मार्ट से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते जिले में दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन के अवैध शिकार और तस्करी का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पैंगोलिन का सौदा करने पहुंचे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि इसे खरीदने पहुंचे कुछ व्यापारी टीम को देखकर मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में संपत धुर्वे हंसू धुर्वे और रामसिंग मरकाम शामिल हैं। तीनों आरोपी पैंगोलिन पकडकऱ उसकी बिक्री की तैयारी में थे। वन विभाग ने आरोपियों को बैहर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वन विभाग फरार खरीददारों की तलाश के साथ ही इस अवैध कारोबार के पीछे सक्रिय बड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटा है। डीएफओ रेशमसिंह धुर्वे ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। शहर मुख्यालय से बैहर मार्ग पर भरवेली व आंवलाझरी के बीच शंकर मंदिर के समीप 4 अक्टूबर बुधवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक युवक की ईलाज दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मामला संबंध में बताया गया कि मृतक गौरव पिता विजय राऊत २० वर्ष निवासी बूढ़ी अपने दोस्त अंशुल मर्सकोले २4 वर्ष निवासी वार्ड नंबर २3 दिनदयालपुरम कॉलोनी के साथ बुधवार की शाम गांगुलपारा घूमने गए थे। जो घूमकर बाईक से वापस घर लौट रहे थे तभी रास्ते में ऑवलाझरी के समीप एक तेज गति से जा रहे ट्रक के चालक ने बाईक को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ईलाज के लिए ऑटो से जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। जहां उपचार के बाद गौरव ने दम तोड़ दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। बालाघाट। भटेरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते पांच माह के लिए आवागमन बंद किए जाने का असर अब शहर की यातायात व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। उपनगरीय क्षेत्र बूढ़ी में जाम की स्थिति बनने लगी है जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है। इधर बैहर रोड पर डॉ. शिशिर खरे से सेंट मेरी स्कूल तक का मार्ग भी यातायात के बढ़ते दबाव से प्रभावित हो रहा है। इस मार्ग की सबसे बड़ी समस्या यह है कि अब तक इसे पक्का नहीं किया गया है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही बढऩे से राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सडक़ की बदहाल स्थिति के बीच स्कूली छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। नक्सलवाद से मुक्त बालाघाट के 100 गांवों के विकास पर खर्च होंगे 330 करोड़ रुपये बालाघाट. नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा विशेष फोकस किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्टर ने इन गांवों के समग्र विकास के लिए मिशन आदि सेवा के तहत व्यापक कार्ययोजना तैयार कराई है। उनका प्रयास है कि वर्षों तक नक्सलवाद से प्रभावित रहे इन गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ शिक्षा स्वास्थ्य पोषण पर्यटन और रोजगार के नए अवसर विकसित किए जाएं तथा ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले। कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में मिशन आदि सेवा के अंतर्गत 100 गांवों के लिए अब तक 330 करोड़ रुपये की लागत के 800 से अधिक विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जा चुके हैं। इन कार्यों के माध्यम से गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ सामाजिक शैक्षणिक और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। धनतेरस के पर्व को लेकर शहर का बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है। पर्व से पहले ही बाजारों में खरीदारी का उत्साह दिखाई देने लगा है। सोने-चांदी की खरीदारी के लिए सराफा बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बार कीमतों में आई हल्की नरमी से सराफा कारोबारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। वहीं धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते ठठेरी बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। पीतल तांबा कांसा और स्टील के बर्तनों के साथ गैस चूल्हा कुकर कड़ाही और डिजाइनर बर्तनों की खूब मांग है। इस वर्ष धनतेरस 6 नवंबर को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजारों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है।