Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
04-Nov-2026

संघ सरकार्यवाह बोले- राम मंदिर बनाकर दिखा दिया इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक बुधवार को समाप्त हो गई। डेली कॉलेज में 2 नवंबर से चल रही इस बैठक में देशभर से करीब 400 प्रतिनिधि शामिल हुए। समापन के बाद सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने आरक्षण मंदिरों के मामलों संगठन विस्तार SIR संघ के पंजीयन और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर संघ का पक्ष रखा। कृष्ण जन्मभूमि समेत अदालतों में चल रहे मंदिरों के मामलों पर उन्होंने कहा ‘हमें राम मंदिर बनाकर दिखाना था वह हमने बना दिया। बाकी मामले कोर्ट में चल रहे हैं उन्हें वहीं रहने देना चाहिए।’ भोपाल में नड्डा बोले-कांग्रेस देश को अस्थिर करना चाहती है भोपाल में बुधवार को भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली। इस दौरान अटल पथ पर सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस किस मुंह से लोकतंत्र की रक्षा की बात करती है। 90 बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया गया। इमरजेंसी का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि मैं खुद इसका भुक्तभोगी हूं। उन्होंने कहा कांग्रेस और इंडी गठबंधन देश को अस्थिर करना चाहते हैं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का अपमान करने और चुनाव आयोग को अपनी जेब की पुड़िया समझने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जब-जब न्यायालय ने कांग्रेस के खिलाफ फैसला दिया पार्टी ने न्यायाधीशों और न्यायालय का अपमान किया। आपातकाल इसका गवाह है। MP कांग्रेस सेवादल की नई कार्यकारिणी घोषित मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल की बुधवार को नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष महासचिव सचिव संयुक्त सचिव प्रशिक्षक और अन्य पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही 18 जिलों के मुख्य संगठकों की नियुक्ति भी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने बताया कि नई कार्यकारिणी में सेवादल के निष्ठावान जुझारू और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रमुखता से स्थान दिया है। अच्छा कार्य करने वाले जिला मुख्य संगठकों को पदोन्नत कर प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है। तीन बसें बुधवार को अलग-अलग जगहों से जब्त खातेगांव टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में पुलिस ने शराब तस्करी नेटवर्क के सरगना राहुल जायसवाल की तीन बसें बुधवार को अलग-अलग जगहों से जब्त कीं। बसों में सवार यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य तक भेजा गया। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क की आर्थिक और कारोबारी कड़ियों की जांच कर रही है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बोले-हिंदुओं को बाटना चाहते हैं अखिलेश अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पूरी महाराज के उज्जैन पहुंचने के बाद वे बुधवार को निरंजनी अखाड़े में अपने भक्तों से मिले। इस दौरान उन्होंने यूपी चुनाव से लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से लेकर हर्षा रिछारिया तक के बारे में मीडिया से बात की।रविंद्र पुरी महाराज ने यूपी चुनाव से पहले समाज वादी पार्टी के अखिलेश यादव को भगवान याद आने पर तंज कसा। पूरी ने कहा कि चुनाव के समय में राम-राम जपना पराया माल अपना वो नहीं होगा। 1 लाख दो तभी मिलेगी स्कूल को मान्यता आलीराजपुर में प्राइवेट स्कूलों को मान्यता देने के बदले रिश्वत मांगने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय का एक आउटसोर्स कर्मचारी स्कूल संचालक से 1 लाख रुपए मांगता नजर आ रहा है। वीडियो में कर्मचारी यह भी कह रहा है कि रिश्वत की कुछ रकम शिक्षा विभाग के जॉइंट डायरेक्टर (JD) को भी देनी है। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी कर्मचारी को पद से हटा दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अगले 4 दिन में गिरेगा पारा मौसम विभाग ने अगले 4 दिन में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट होने का अनुमान जताया है। बीती रात की बात करें तो प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाजापुर से जुड़े गिरवर में 14.4 डिग्री भोपाल में 15.1 डिग्री नीमच के मरुखेड़ा में 15.4 डिग्री और कटनी के करौंदी में 15.5 डिग्री रहा।