Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Nov-2026

सीएम ने सुनाया सांप-नेवले की लड़ाई का किस्सा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर आदिवासी अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक वर्ग को झूठे वादों से बहलाने का आरोप लगाया। सीएम हाउस में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर हुई जनजातीय जनप्रतिनिधियों की बैठक में उन्होंने सांप-नेवले की लड़ाई का किस्सा सुनाते हुए कांग्रेस पर तंज कसा।मुख्यमंत्री ने कहा कि एक व्यक्ति सांप-नेवले की लड़ाई दिखाने के नाम पर लोगों को इकट्ठा करता था लेकिन लड़ाई कराने के बजाय मंजन बेचकर चला जाता था। कांग्रेस भी इसी तरह रोज लोगों को बेवकूफ बनाती है। दिग्विजय बोले-हिंदुत्व की तरफ जाने वालों के दिल-दिमाग में नफरत मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को गुना के राघौगढ़ में कहा- हिंदुत्व की तरफ जाने वालों के दिल-दिमाग में नफरत भर दी जाती है। सनातन धर्म का सही स्वरूप नहीं बताया गया तो लोग इसे भूलकर हिंदुत्व की तरफ चले जाएंगे।दिग्विजय ने राम मंदिर के चंदे का हिसाब भी मांगा। चंदे में गड़बड़ी की गई। हिसाब मांगने वाले मांगने वाले और आडवाणी की रथयात्रा का विरोध करने वाले एक महंत की हत्या कर दी गई थी।वहीं दिग्विजय के बयान पर खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- दिग्विजय की यात्रा सनातन धर्म को बदनाम करने वाली है। उन्हें शर्म आनी चाहिए। राहुल के प्रमोशन के साथ कांग्रेस का डिमोशन भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राजनीतिक ट्रैक रिकॉर्ड और कार्यशैली को लेकर निशाना साधा है। भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने आंकड़े पेश करते हुए दावा किया कि राहुल गांधी का संगठन में जैसे-जैसे प्रमोशन हुआ देश में कांग्रेस का वैसे-वैसे डिमोशन होता गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सक्रिय होने के साथ कांग्रेस के विधायकों और सांसदों की संख्या लगातार घटती चली गई। कांग्रेस OBC विभाग के अध्यक्ष बने बैजनाथ कुशवाहा मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के OBC विभाग के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।सबलगढ़ के पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाहा को मध्यप्रदेश कांग्रेस OBC विभाग का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले सतना के विधायक सिद्धार्थ कुशवाह इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के साथ अभद्रता नासिक कुंभ मेले का ध्वज फहराने के बाद बुधवार को उज्जैन पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर रविंद्र पुरी महाराज गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। इस दौरान चेकिंग के नाम पर मंदिर के सुरक्षाकर्मियों द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई। उन्हें चांदी गेट से प्रवेश देने में आनाकानी की गई और काफी देर तक खड़ा रखा गया। भोपाल में रोड पर कचरा जला रहे...कल से पानी बंद दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के कई शहरों में सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण भोपाल में लगातार दूसरे दिन कचरा नहीं उठा। सड़कों बाजारों और गली-मोहल्लों में कचरे के ढेर लग गए हैं। कई जगह डस्टबिन भरने के बाद कचरा सड़क पर फैल रहा है।अब कर्मचारियों ने शुक्रवार से पानी की सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी है। इससे राजधानी में पेयजल संकट का खतरा बढ़ सकता है। भोपाल में 2.30 लाख से ज्यादा नल कनेक्शन हैं। भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 16 नवंबर से सुनवाई भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आईं आपत्तियों पर 16 नवंबर से सुनवाई शुरू होगी। करीब 13 हजार आपत्तियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से सुना जाएगा। गुरुवार को सांसद आलोक शर्मा समेत विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुनवाई के संबंध में चर्चा की गई। भैंसें खोजने गए बुजुर्ग का बाघ ने खाया पैर शहडोल जिले में 24 घंटे में जंगली जानवरों के हमले में दो लोगों की मौत हुई है। बुधवार रात पपौंध थाना क्षेत्र के छतवा गांव में बाघ के हमले में 60 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद यादव की जान चली गई।इससे एक दिन पहले ब्यौहारी क्षेत्र में तेंदुए ने 15 साल की किशोरी को मार डाला था। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दीपावली-धनतेरस पर बारिश का अलर्ट नहीं इस बार दीपावली और धनतेरस के दिन मौसम साफ रहेगा। 5 से 8 नवंबर तक मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। भोपाल-इंदौर में धूप खिलेगी।