जबलपुर: रानीताल स्थित भारतीय जनता पार्टी के संभागीय कार्यालय में भाजपा जबलपुर महानगर की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 2 नवंबर को आयोजित होने वाले लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान की तैयारियों और विस्तृत रूपरेखा पर मंथन किया गया। इस बैठक को मुख्य वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि सांसद आशीष दुबे भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया कि देश में अराजकता का माहौल निर्मित करने और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने के प्रयासों के विरोध में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 2 नवंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जबलपुर: पनागढ़ थाना क्षेत्र में ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को कम कीमत पर सोने का सिक्का दिलाने का लालच देकर 2 लाख 10 हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना की शिकायत मिलते ही पनागढ़ पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई और तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी गई पूरी रकम 2 लाख 10 हजार रुपये भी बरामद कर ली है।मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी राजेश्वरी कौरव ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। मुखबिर की सूचना पर गोसलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दोनों संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने इस तरह की अन्य किन वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को उसकी रकम वापस मिल गई है और आगे की वैधानिक जांच जारी है। जबलपुर: नागपुर-रीवा हाईवे पर खजरी-खिरिया बायपास के पास देर रात बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कटनी से लौट रहे दो सराफा व्यापारियों दीपक जैन और आकाश सोनी को तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर रोक लिया और उनके साथ मारपीट कर उनकी कार लेकर फरार हो गए। कार में करीब 6 किलो चांदी 300 ग्राम सोना और 5 लाख रुपये नकद रखे थे जिनकी कुल कीमत लगभग 59 लाख रुपये आंकी गई है।वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल नाकाबंदी कर तलाश शुरू की गई। गुरुवार सुबह कटंगी बायपास के पास वह कार लावारिस हालत में बरामद हो गई जिसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सुरक्षित मिल गए हैं। सीएसपी राजेश्वरी कौरव ने बताया कि अज्ञात आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। जबलपुर: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए सांसद के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करने वाले पुलिस आरक्षक पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस लाइन जबलपुर में पदस्थ आरक्षक 2268 रत्नेश तिवारी निवासी दमोह गत 15 अक्टूबर 2026 से बिना किसी सूचना के अनाधिकृत रूप से अपने कर्तव्य से अनुपस्थित चल रहा था। इस दौरान उसका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उसने दमोह सांसद राहुल सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। आरक्षक की इस गंभीर अनुशासनहीनता स्वेच्छाचारिता और पदीय मर्यादा के विपरीत आचरण को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय पुलिस लाइन नियत किया गया है और जल्द ही उक्त आरक्षक के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर: अपनी विभिन्न न्यायसंगत मांगों को लेकर कोटवार संघ द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर किया जा रहा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया। प्रदर्शन के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की।कोटवार संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र दहिया ने बताया कि प्रदेशभर के कोटवार लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि कोटवारों को पूर्वजों के समय से प्राप्त भूमि का मालिकाना हक दिया जाए क्योंकि वर्तमान में इन जमीनों पर शासन का नाम दर्ज होने के कारण उन्हें फसल बीमा पंजीयन और अन्य कृषि योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। इसके अलावा उन्होंने मानदेय मात्र 1000 रुपये प्रति माह 33 रुपये प्रतिदिन होने पर गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए इसे बढ़ाने की मांग की। साथ ही वर्दी के लिए मिलने वाली राशि बिचौलियों के माध्यम से घटिया कपड़ा देने के बजाय सीधे कोटवारों के खातों में भेजने की अपील की गई। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे भोपाल के नीलम पार्क में बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।