एंकर ग्वालियर में मदरसे पर हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बाल आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। आरिफ मसूद ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में मदरसों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें इस तरह प्रचारित किया जाता है जैसे मदरसे देश के लिए खतरा हों।आरिफ मसूद ने कहा कि बाल आयोग को मदरसों का औचक निरीक्षण करने का अधिकार है और उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन आयोग को अपने अधिकारों का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी मदरसे में व्यवस्था संबंधी खामियां मिलती हैं तो नोटिस देकर सुधार के निर्देश दिए जाने चाहिए.....कांग्रेस विधायक ने मदरसों में मिली किताबों को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि मदरसे से मिली किताबें प्रतिबंधित नहीं थीं और उनके लेखकों में हिंदू भी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बाल आयोग ने बच्चों को दो दिनों तक अपने पास रखा ।