Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
29-Oct-2026

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड में भव्य स्तर पर एक नवम्बर सोमवार को मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अवधारणा अनुसार इस बार स्थापना दिवस 3 दिवसीय होगा। समारोह का सभी जिलों में भी आयोजन होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने आयोजन के संबंध में सभी कलेक्टर और कमिश्नर को निर्देश जारी किए हैं। मंचीय कार्यक्रम एवं सुगम संगीत के लिए प्रतिष्ठित कलाकार की प्रस्तुति एवं समापन भव्य आतिशबाजी से किया जायेगा। सारंग बोले-क्या PCC का खर्च इसी कारोबार से चलता है देवास जहरीली शराब कांड को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या पार्टी के धरने-प्रदर्शन टेंट लाइट माइक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का बिजली बिल और कर्मचारियों की तनख्वाह का खर्च नकली शराब के कारोबार से जुटाए गए पैसे से चलता है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से जवाब मांगा है। सारंग ने कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे अमन कासलीवाल की गिरफ्तारी का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में अमन की भूमिका सामने आई है। राजपरिवार संपत्ति विवाद की सुनवाई टली सिंधिया राजपरिवार की 41 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति के बंटवारे को लेकर आपसी सहमति से तैयार समझौता प्रस्ताव (राजीनामा) कानूनी अड़चनों में उलझा हुआ है। मामले में गुरुवार को अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ADJ) की कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन संबंधित न्यायाधीश के छुट्टी पर होने के कारण सुनवाई टल गई। अब अगली सुनवाई की 4 नवंबर को तय की गई है। इंदौर में पदयात्रा मांडविया मुख्य वक्ता होंगे एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर कांग्रेस के आंदोलनों के जवाब में भाजपा मध्य प्रदेश में ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी। इसके तहत इंदौर जबलपुर और भोपाल में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। अभियान की पहली बड़ी पदयात्रा 30 अक्टूबर को इंदौर में निकाली जाएगी। यह यात्रा सुभाष नगर से पाटनीपुरा चौराहे तक प्रस्तावित है। इसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य वक्ता होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल होंगे। रिटायर्ड IAS रमेश धोखाधड़ी-चेक बाउंस केस में गिरफ्तार मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS रमेश एस. थेटे को धोखाधड़ी और चेक बाउंस केस में भोपाल की MP नगर पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया। बुधवार को मनीष नगर इलाके में गिरफ्तारी हुई। थेटे को पकड़ने में नागपुर की बेलतरोड़ी पुलिस ने भी मदद की। भोपाल की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) कल्पना कोतवाल की कोर्ट ने 23 मार्च 2026 को रमेश थेटे को फरार घोषित किया था। इसके साथ ही स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें भोपाल ला रही है। पूछताछ के बाद थेटे को कोर्ट में पेश किया जाएगा।