मां को बचाने तेंदुए से 25 मिनट तक लड़ता रहा बेटा गर्मी में पेयजल संकट से निपटने 6.56 करोड़ के कार्य प्रस्तावित सांसद ने दिए निर्देश सिकलसेल मुक्त भारत के संकल्प पर काम कर रही सरकार : सांसद बंटी साहू पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी सांवरी वन परिक्षेत्र के मुजावर माल गांव में मां पर तेंदुए के हमले के दौरान बेटे ने बहादुरी दिखाते हुए उसकी जान बचा ली। घर से करीब 100 मीटर दूर बाड़े में बकरियां बांधकर लौट रही गीता बाई पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मां की चीख सुनकर बेटा सनोज मौके पर पहुंचा और तेंदुए से भिड़ गया। करीब 20 से 25 मिनट तक संघर्ष चला। इस दौरान तेंदुए ने मां-बेटे दोनों को घायल कर दिया। आखिरकार तेंदुआ एक बकरी को लेकर जंगल की ओर भाग गया। घायल मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची। सांसद बंटी विवेक साहू की अध्यक्षता में गुरुवार को पांढुर्णा कलेक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) जिला जल उपयोगिता और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार के मामलों में राहत से संबंधित बैठक हुई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को विकास कार्य समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।आगामी गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए सौंसर और पांढुर्णा विकासखंड की 277 प्रभावित बसाहटों में 6.56 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें नए हैंडपंप लगाने पुराने हैंडपंपों में राइजर पाइप बढ़ाने नलकूपों की सफाई और बंद नल-जल योजनाओं को दोबारा शुरू करने जैसे कार्य शामिल हैं। परासिया भमोड़ी जाटाछापर और भाजीपानी में वेकोलि कामगारों की कॉलोनियों में दो माह से बिजली बंद होने से नाराज ग्रामीण 4 नवंबर को भमोड़ी बस स्टैंड पर दोपहर 12 बजे से चक्काजाम आंदोलन करेंगे। इस संबंध में तीनों पंचायतों के सरपंचों और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जमील खान ने 27 अक्टूबर को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।जमील खान ने बताया कि 19 सितंबर को पेंच क्षेत्र के महाप्रबंधक से चर्चा के बाद बिजली सुधारने का काम शुरू कराया गया था। पंचायतों ने मेंटेनेंस के लिए मजदूर भी उपलब्ध कराए लेकिन अब तक बिजली चालू नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। पांढुर्णा जिले के ग्राम अंबाड़ा में सेवा संकल्प एवं स्वास्थ्य अभियान के तहत 43वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। सांसद बंटी विवेक साहू ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार आजादी के 100 वर्ष पूरे होने से पहले देश को सिकलसेल मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शिविर में कुल 374 मरीजों का उपचार किया गया और 9 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। सांसद ने स्कूली बच्चों की सिकलसेल जांच कराने और दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। पुलिस की पहल ‘युवा सृजन संवाद’ के तहत पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को साइबर सुरक्षा यातायात नियमों और संवैधानिक मौलिक अधिकारों की जानकारी दी गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं को कुंडीपुरा थाने का भ्रमण कराया गया जहां उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली और थाने के विभिन्न कक्षों के बारे में बताया गया पंजाबी परिवारों में करवा चौथ का त्योहार पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर व्रत रखा। शाम को महिलाओं ने एकत्रित होकर करवा माता की कथा सुनी और थाली बांटने की रस्म निभाई। रात में चांद निकलने पर छलनी से चंद्रमा और पति के दर्शन कर अर्घ्य दिया। इसके बाद पतियों ने पानी पिलाकर पत्नियों का व्रत खुलवाया। महिलाओं ने घर के बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।