Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
29-Oct-2026

छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और संदिग्ध घुसपैठियों की पहचान के लिए 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक विशेष सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने महानदी भवन में सभी जिलों के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान को लेकर दिशा-निर्देश दिए। अभियान के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों निर्माण स्थलों किराए के मकानों होटल लॉज धर्मशालाओं और अन्य संवेदनशील स्थानों की जांच की जाएगी। अधिकारियों को संदिग्ध व्यक्तियों की नागरिकता और दस्तावेजों का सत्यापन करने के साथ उनके पूरे नेटवर्क की जांच के निर्देश दिए गए हैं। अवैध प्रवासियों को शरण रोजगार आवागमन में मदद देने या फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। विजय शर्मा ने कहा कि आधार पैन और राशन कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं हैं। उन्होंने बांग्लादेश से आए लोगों की जानकारी जुटाकर रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश दिए। संदिग्ध मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत होल्डिंग सेंटर और निर्वासन की कार्रवाई की जाएगी। अभियान की निगरानी के लिए विशेष सॉफ्टवेयर विकसित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से जांजगीर-चांपा जिले में लगातार बारिश हो रही है। मौसम की स्थिति और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 29 अक्टूबर यानी आज जिले के सभी शासकीय अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। वहीं प्रशासन ने किसानों से भी खेतों में खड़ी फसल की फिलहाल कटाई नहीं करने की अपील की है ताकि संभावित बारिश से फसल को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। किसानों को मौसम पर लगातार नजर रखने और कृषि संबंधी सलाह के लिए कृषि विज्ञान केंद्र कृषि विभाग और संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। दुर्ग शहर में होने वाली भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पदयात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शामिल होंगे। उनके दुर्ग आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में दुर्ग और भिलाई जिला संगठन की बैठक हुई। बैठक में वन मंत्री केदार कश्यप स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पदयात्रा की रूपरेखा कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुरक्षा-व्यवस्था दायित्व निर्धारण और आपसी समन्वय पर चर्चा हुई। केदार कश्यप ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में दुर्ग में बड़ा कार्यक्रम होना संगठन के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पदयात्रा को सफल बनाने की अपील की। वहीं SIR को लेकर उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जरूरी बताया। मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भी कश्यप ने निशाना साधा। गजेंद्र यादव ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाना हर भाजपा कार्यकर्ता की सामूहिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस की 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने निशाना साधा है। वोट चोरी के मुद्दे पर होने वाली रैली को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राज्योत्सव से डर लग रहा है इसलिए इस दिन रैली का आयोजन किया जा रहा है। पुरंदर मिश्रा ने कहा कि 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस है और इस दिन पूरे प्रदेश को मिल-जुलकर राज्योत्सव मनाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस अपनी रैली किसी और दिन भी कर सकती थी। विधायक ने 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह इन मौकों पर देश एकजुट होकर पर्व मनाता है उसी तरह राज्योत्सव भी सभी का उत्सव है। उन्होंने कांग्रेस की रैली को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि इस दिन राजनीतिक आयोजन करने से छत्तीसगढ़ महतारी और धरती मां भी उन्हें माफ नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट चोरी की बात नहीं कर रही बल्कि राज्योत्सव में शामिल होने से बचने के लिए रैली का बहाना बना रही है। बिलासपुर में ‘वेलकम बैक गुंडा’ नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सक्षम ध्रुव और साहिल केवट के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से थार वाहन भी जब्त किया है। वायरल रील में जेल से वापसी को कथित तौर पर दबंग अंदाज में दिखाया गया था। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों ने दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कहते हुए माफी मांगी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है न्यायधानी बिलासपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई की है। ओखा-पोरबंदर एक्सप्रेस से गांजे की खेप लेकर पहुंचे एक तस्कर को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7-8 से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान उसकी कटी हुई अंगुली और फौजी रंग के ट्रॉली बैग से हुई। उसके कब्जे से 15 किलो गांजा बरामद किया गया है जिसकी कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। जीआरपी को स्टेशन के एक वेंडर ने सूचना दी थी कि ट्रेन के लोकल डिब्बे में एक व्यक्ति गांजा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रेन और स्टेशन पर निगरानी शुरू की। बाद में प्लेटफॉर्म नंबर 7-8 पर संदिग्ध को पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान जबलपुर निवासी 37 वर्षीय संजय मेहरा उर्फ साहिल के रूप में हुई है जो पेशे से ड्राइवर है। तलाशी के दौरान उसके ट्रॉली बैग से एक-एक किलो के 15 पैकेट में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने ओडिशा के बलांगीर में करीब 15 दिन रुककर गांजे की खेप जुटाने की बात बताई। वह बिलासपुर से नर्मदा एक्सप्रेस के जरिए जबलपुर जाने की तैयारी में था। जीआरपी ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।