Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
29-Oct-2026

उत्तराखंड में खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे के ऐलान से सियासत गरमा गई है। उन्होंने किसानों की फसल बर्बादी गन्ना भुगतान और कर्ज जैसे मुद्दों पर विपक्ष का साथ नहीं मिलने का आरोप लगाया। उमेश कुमार के मुताबिक 2023 की आपदा में किसानों की फसलें बर्बाद हुईं लेकिन उनके मुद्दों को सदन में पर्याप्त समर्थन नहीं मिला।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाता रहा है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने उमेश कुमार को भाजपा की बी-टीम बताते हुए उनके कामकाज पर सवाल उठाए।इस बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। अब देखना होगा कि उमेश कुमार अपने इस्तीफे के ऐलान पर कायम रहते हैं या प्रदेश की राजनीति में यह विवाद आगे नया मोड़ लेता है। खानपुर की राजनीति में विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे की चर्चा को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन ने इस्तीफे के ऐलान को ड्रामा बताते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब कार्यकाल के महज दो महीने बचे हैं तो अब इस्तीफे की बात का क्या औचित्य है। चैंपियन ने युवाओं के रोजगार और विकास के मुद्दे पर उमेश कुमार को घेरते हुए कहा कि आज की Gen Z को दिखावा नहीं बल्कि रोजगार और बेहतर भविष्य चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के हितों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। चैंपियन के इस बयान से खानपुर में सियासी घमासान तेज होने के आसार हैं। प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता व भाजपा नेता रामशरण नौटियाल के कांग्रेस में शामिल होने के कुछ दिनों के अंतराल में ही चकराता क्षेत्र से करीब एक दर्जन लोगों ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि यह सभी रामशरण नौटियाल के ही समर्थक थे। जहां चुनाव से पूर्व भाजपा के लिए यह चिंता का विषय बना हुआ है तो वहीं कांग्रेस ने इसे पार्टी के लिए एक अच्छा संकेत माना है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने इसे भाजपा में नेताओं को उचित सम्मान न दिए जाने से जोड़ते हुए कहा कि रामशरण नौटियाल समेत कई नेताओं को भाजपा में उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है इसलिए वे भाजपा का दामन छोड़ रहे हैं। वहीं उन्होंने इसे कांग्रेस के लिए एक शुभ संकेत भी माना है। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़ने का यह सिलसिला जारी रहेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बढ़ते कुनबे के साथ पार्टी सरकार बनाएगी। सुहाग के प्रतीक करवा चौथ पर्व को लेकर राजधानी देहरादून के बाजारों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहार की तैयारियों के चलते सर्राफा कॉस्मेटिक्स और चूड़ियों की दुकानों पर सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ​बाजार में खरीदारी करने पहुंचीं अनीता रावत और आयशा दुबे ने बताया कि करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद पावन और महत्वपूर्ण पर्व है। महिलाएं 16 श्रृंगार कर अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्र दर्शन व पूजन के बाद ही व्रत खोलती हैं। उन्होंने कहा कि आज यह पर्व पूरे देश में एक बड़े उत्सव का रूप ले चुका है।