Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
28-Oct-2026

पुलिस प्रशासन के विरोध में कांग्रेस निकाली विरोध रैली दिया धरना लल्लू की धमकियों से परेशान रहवासी प्रशासन को सौंपा ज्ञापन सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी ब्लैक स्पॉट और अतिक्रमण हटाने के निर्देश रबी फसलों की सिंचाई के लिए पानी देने की मांग किसानों ने सौंपा ज्ञापन जिला स्तरीय रोजगार मेला का हुआ आयोजन चांदामेटा के पंकज स्टेडियम में दशहरा उत्सव के दौरान विवाद कर सांस्कृतिक कार्यक्रम रुकवाने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने चांदामेटा से परासिया तक विरोध रैली निकाली। बाजार चौक पर दोपहर 2 से 4 बजे तक धरना देकर सभा की गई। सभा को विधायक सोहन बाल्मिक सुनील उइके सुजीत चौधरी गंगाप्रसाद तिवारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। सभा स्थल पर पहुंचे छिंदवाड़ा एसडीएम पुष्पेंद्र निगम और एसडीओपी आकांक्षा उपाध्यक्ष ने विधायक से ज्ञापन लिया। ज्ञापन में विधायक ने बताया कि 24 अक्टूबर को चांदामेटा थाने में धरना देकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। उस समय एसडीओपी ने तीन दिन में जांच की बात कही थी। इसके बाद कलेक्टर और एसपी को भी ज्ञापन दिया गया लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने से कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शहर के वार्ड क्रमांक 45 लोनिया करबल में एक व्यक्ति की कथित हरकतों से परेशान मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। रहवासियों का आरोप है कि लल्लू गोनेकर उर्फ राजेश आए दिन राहगीरों और मोहल्ले के लोगों के साथ गाली-गलौज करता है तथा जान से मारने की धमकी देता है। इसके अलावा लोगों से अड़ीबाजी कर पैसे और हफ्ता मांगने के आरोप भी लगाए गए हैं। मोहल्लेवासियों के अनुसार इन घटनाओं के कारण क्षेत्र के नागरिक परेशान हैं और उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। रहवासियों ने यह भी बताया है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ देहात थाना कोतवाली सहित महाराष्ट्र के विभिन्न थानों में करीब 14 अपराध दर्ज हैं। लगातार हो रही कथित घटनाओं से परेशान नागरिकों ने स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कलेक्टर ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय प्राथमिकता से पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग 547 और 347 के किनारे स्थित अवैध ढाबों दुकानों और अतिक्रमणों को चिन्हित कर हटाने तथा ऑटो स्टैंडों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए गए। दूसरे राज्यों में पंजीकृत वाहनों की जांच करने को भी कहा गया। छिंदवाड़ा-तामिया मार्ग पर मिट चुकी मिडिल और साइड लाइन दुरुस्त करने तथा दमुआ-परासिया मार्ग का सर्वे कर स्पीड ब्रेकर रंबल स्ट्रिप्स और कैट-आई की आवश्यकता संबंधी रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं शहर के ईएलसी चौराहे की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रस्तावित बदलावों की समीक्षा कर बेहतर संरचना तैयार करने को कहा गया। कोटवारों की विभिन्न मांगों को लेकर आजाद कोटवार कर्मचारी संघ ने 28 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी ज्ञापन सौंपने का आह्वान किया है। संघ ने मानदेय बढ़ाने पात्र कोटवारों को एक लाख रुपये की सेवानिवृत्ति राशि देने और भूमिस्वामी अधिकारों को सुरक्षित रखने की मांग उठाई है। इसके अलावा वर्दी की राशि दोबारा सीधे बैंक खातों में देने और मानदेय का नियमित भुगतान करने की मांग भी की गई है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष छरवीर सिंह यादव और जिला अध्यक्ष भवानी प्रसाद नागवंशी ने शासन-प्रशासन से मांगों का जल्द निराकरण करने की अपील की है। ग्राम अडवार के किसानों ने जल संसाधन विभाग से रबी फसलों की सिंचाई के लिए जलाशय से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों ने बताया कि इस वर्ष खरीफ की फसल 50 प्रतिशत तक खराब हो गई है। ऐसे में चना सरसों और गेहूं की बुवाई के लिए सिंचाई जरूरी है। किसानों ने डूब क्षेत्र के किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी देने और पंप चलाने की अनुमति देने की मांग की है। इस संबंध में जल संसाधन विभाग को ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर और सांसद को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी गई है।3 जिले के युवाओं को रोजगार स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आज 28 अक्टूबर को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। युवा संगम कार्यक्रम के तहत जिला रोजगार कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र और शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में यह मेला आयोजित होगा। मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।