बिना पंजीयन सरदार पटेल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे थे डॉक्टर पुलिस जांच में हुआ खुलासा डिलीवरी के खर्च ने बनाया हत्यारा 50 हजार जुटाने महिला को मार डाला पुलिस ने किया गिरफ्तार पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर आज मनाया जाएगा करवा चौथ मामूली हाथ के फ्रैक्चर का इलाज कराने पहुंचे युवक को एनेस्थीसिया देने के बाद कोमा में पहुंचने के मामले में सरदार पटेल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की एक और गंभीर अनियमितता सामने आई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों का मध्यप्रदेश मेडिकल काउंसिल में पंजीयन नहीं था। मामले में मेडिकल बोर्ड की जांच के बाद कोतवाली पुलिस दो डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है। अब बिना पंजीयन प्रैक्टिस करने का मामला सामने आने के बाद अन्य संबंधित डॉक्टर भी पुलिस जांच के दायरे में आ गए हैं। एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में मध्यप्रदेश मेडिकल काउंसिल से पत्राचार किया गया है। बिना पंजीयन प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उनके जवाबों का परीक्षण किया जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित डॉक्टरों को भी प्रकरण में आरोपी बनाया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मॉयल के अस्थायी कर्मचारी ने लूटे थे मंगलसूत्र और सोने की बाली बालाघाट। पत्नी की डिलीवरी पर खर्च हुए 40 से 50 हजार रुपए और फिर रुपयों की जरूरत ने 21 वर्षीय युवक को हत्यारा बना दिया। युवक ने लूट की ऐसी वारदात को अंजाम दिया जिसमें एक महिला की जान चली गई। तिरोड़ी थाना क्षेत्र के हीरापुर में 8 अक्टूबर को तालाब किनारे भैंसों की रखवाली कर रही खेलनबाई तुरकर की हत्या के मामले में पुलिस ने मॉयल के ब्लास्टिंग विभाग के अस्थायी कर्मचारी रूपेश मरकाम को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने महिला के सिर पर फेंसिंग का खूंटा मारकर हत्या की और फिर मंगलसूत्र व सोने की बाली लेकर भाग निकला। पुलिस को इस अंधे कत्ल का सुराग बोनकट्टा में हुई चोरी की जांच के दौरान मिला। चोरी के बाद मौके पर छूटी बाइक ने आरोपी तक पहुंचने का रास्ता खोल दिया। एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हीरापुर हत्याकांड और बोनकट्टा चोरी के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। साथ ही चोरी के शेष जेवरों की बरामदगी और दोनों वारदातों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी। नक्सल प्रभावित रहे गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जोड़ने की पहल के तहत कलेक्टर आदित्य सिंह बुधवार को लांजी विकासखंड की देवरबेली ग्राम पंचायत के संदुका और सायर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों और प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर बच्चों के पोषण स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति देखी। वहीं ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कम बारिश से कोदो-कुटकी और धान की फसलें सूखने की शिकायत पर अनावारी सर्वे कराने बिजली की समस्या दूर करने तालाब निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने और बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए। प्रशासन का फोकस नक्सल प्रभावित रहे चिन्हित गांवों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने और ग्रामीणों को गांव में ही आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने पर है। संदुका के आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर को बताया गया कि बारिश के दौरान भवन की छत से पानी टपकता है। इस पर उन्होंने भवन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे नाश्ते और दोपहर के भोजन नियमित टीकाकरण तथा गर्भवती और धात्री महिलाओं को मिलने वाले पोषण आहार की जानकारी ली। हर वर्ष की तरह इस वर्ष नवरात्रि के बाद सुहागनें पति की दीर्घायु व परिवार की सुख समृद्धि की कामना को लेकर करवा चौथ का व्रत करती है। चांद का दीदार कर व्रत खोला जाता है। इस वर्ष करवाचौथ २९ अक्टूबर को परम्परानुसार श्रद्धा व आस्थापूर्वक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर नव-विवाहितों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में दो दिन पूर्व से करवा व पूजन सामग्री की दुकानें जगह-जगह सज गई है। करवा चौथ के एक दिन पूर्व दोपहर से देर शाम तक बाजारों में पूजन सामग्री खरीदने काफी चहल-पहल रही। बता दे कि हिन्दु धर्मावल्बियों में तीजा (हरितालिका) व करवाचौथ का व्रत का काफी महत्व होता है और ये व्रत कठिन रहता है। इस व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह दिखाई देता है। सुहागन महिलाएं करवा माता की पूजा को लेकर जुट गई है।