Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
29-Oct-2026

MP में देर रात 12 IPS के तबादले मध्य प्रदेश में बुधवार देर रात गृह विभाग ने 12 IPS अधिकारियों के तबादले किए। बैतूल पन्ना आलीराजपुर और हरदा में नए पुलिस अधीक्षक (SP) पदस्थ किए गए हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और भोपाल में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।बैतूल के SP वीरेंद्र जैन को भोपाल में पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) बनाया गया है। नर्मदापुरम के SP साईकृष्ण एस. थोटा को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह उज्जैन की 32वीं वाहिनी के कमांडेंट दीपक कुमार शुक्ला नर्मदापुरम के नए SP होंगे।इंदौर में साइबर SP रहे सब्यसाची सराफ को पन्ना का SP बनाया गया है। वहीं हरदा के SP शशांक को पुलिस मुख्यालय भोपाल में AIG पदस्थ किया गया है। MP में सबसे पहले सिंगरौली में दिखेगा चांद आलीराजपुर में सबसे आखिरी में करवा चौथ पर सुहागिनों को चांद के दीदार के लिए इस बार मध्य प्रदेश में अलग-अलग समय तक इंतजार करना होगा। प्रदेश के पूर्वी छोर पर स्थित सिंगरौली में रात 8:01 बजे चंद्रोदय का अनुमान है जबकि पश्चिमी छोर के आलीराजपुर में चांद रात 8:41 बजे दिखाई देने की संभावना है।यानी दोनों जिलों के बीच चंद्रोदय के समय में करीब 40 मिनट का अंतर रहेगा। विजयवर्गीय बोले- कोई कैसे कह दे भारत तेरे टुकड़े होंगे मध्य प्रदेश भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत 30 अक्टूबर को इंदौर में पैदल मार्च निकालेगी। इससे पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- हमारे पूर्वजों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया है। ऐसे में कोई कैसे कह सकता है कि ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह-इंशाअल्लाह।’ कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- भारत माता हमारी माता हैं। देश के खिलाफ बोलने वाले लोगों को अराजकता फैलाने देना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। केंद्र ने बढ़ाया डीए…MP में भी हो सकता है ऐलान दिवाली से पहले मध्यप्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को 5% महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) देने की तैयारी है। इसे लेकर जल्द ऐलान हो सकता है। माना जा रहा है कि इस पर सीएम मोहन यादव जल्द ही फैसला कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 3% बढ़ाकर 63% कर दिया है। इसके बाद मध्यप्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर्स केंद्र से 5 प्रतिशत अंक पीछे हो गए हैं। प्रदेश में फिलहाल 58% डीए और डीआर मिल रही है। धीरेंद्र शास्त्री बोले- नशा-नींद और नारी सबसे घातक दतिया में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को पीतांबरा पीठ पहुंचे। उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा- गति जरूरी है लेकिन उसके साथ प्रगति भी आवश्यक है। तुम्हारे फ्यूचर के लिए नशा नींद और नारी सबसे घातक हैं। उन्होंने कहा- वर्तमान में सनातन और हिंदुत्व के लिए ईसाई और मुसलमान खतरा नहीं हैं। उनसे बहुत कम खतरा है लेकिन हिंदुओं को हिंदुओं से ज्यादा खतरा है। देर से समझेंगे। हम इन्हें समझाने नहीं जगाने आए हैं। हिंदुओं को सनातन के प्रति जगाते रहेंगे। इंदौर में आज से साहित्य का महाकुंभ इंदौर में वाणी साहित्य उत्सव-2026 का 29 से 31 अक्टूबर तक आयोजन किया जाएगा। वाणी प्रकाशन ग्रुप की ओर से होने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव में देश के 45 से अधिक साहित्यकार लेखक कवि अनुवादक और विचारक शामिल होंगे। कुल 27 सत्रों में साहित्य और संस्कृति से लेकर AI के दौर में लेखन कॉपीराइट अनुवाद और भारतीय ज्ञान परंपरा जैसे विषयों पर चर्चा होगी।