भाजपा ने हरदीप सिंह पूरी को राज्यसभा भेजने का ऐलान किया है।ऐसे में भाजपा कार्यालय पहुंचे राज्यमंत्री एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने इस मुद्दे पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि संगठन ने पार्टी की भलाई सोचकर ही ये फैसला लिया है और ये नाम एकदम कड़ाकेदार और बेहतरीन है। इसी दौरान संस्कृति मंत्री ने लगे हाथ कांग्रेस को भी आड़े हाथों ले लिया। उनका कहना है कि कांग्रेस बेवजह पैनिक फैला रही है और जनता के चुने हुए नेताओं पर उंगली उठाकर लोकतंत्र का गला घोट रही है। तभी तो कांग्रेस की इसी बयानबाजी का स्पष्ट जवाब देने के लिए भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ अभियान को शुरू किया है। संस्कृति मंत्री ने स्पष्ट किया है कि जनता के फैसले और नेताओं का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा