Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-Sep-2026

सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की बढ़त निफ्टी भी चढ़ा शेयर बाजार में 21 सितंबर को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 74 हजार 700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी करीब 50 अंक चढ़कर 23 हजार 400 के आसपास पहुंच गया है। बाजार में IT फार्मा और FMCG कंपनियों के शेयरों में ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। तीन महीने में 82 फीसदी महंगा हुआ प्याज कीमत ₹54 किलो तक पहुंची देश में प्याज की कीमतों में तेजी जारी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1 जून को प्याज का औसत खुदरा भाव 29 रुपये 50 पैसे प्रति किलो था जो 17 सितंबर को बढ़कर 53 रुपये 78 पैसे हो गया। यानी करीब साढ़े तीन महीने में कीमत 82 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। महाराष्ट्र और कर्नाटक से सप्लाई घटने और नई खरीफ फसल की आवक में देरी को कीमत बढ़ने की प्रमुख वजह बताया जा रहा है। हालांकि नई फसल की आवक बढ़ने के बाद कीमतों में राहत की उम्मीद है। इस हफ्ते आएंगे 6 IPO कंपनियां जुटाएंगी ₹3825 करोड़ भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते छह कंपनियां IPO लेकर आ रही हैं। इन इश्यू के जरिए कंपनियों की करीब 3 हजार 825 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। एलीवेट कैंपस वारमोरा ग्रैनिटो ए-वन स्टील्स इंडिया अरमी इन्फोटेक स्वस्तिक इंफ्रा और एड्रॉइट इंडस्ट्रीज के IPO 22 से 28 सितंबर के बीच खुलेंगे। कंपनियां IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर बिजनेस विस्तार कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल जैसी जरूरतों के लिए करेंगी। टाटा ट्रस्ट ने चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ाने पर उठाए सवाल टाटा ट्रस्ट ने एन. चंद्रशेखरन को दोबारा पांच साल के लिए टाटा संस का चेयरमैन बनाए जाने के फैसले को गैरकानूनी बताया है। ट्रस्ट के मुताबिक कंपनी के नियमों के तहत चेयरमैन की नियुक्ति के लिए उसके दोनों प्रतिनिधियों की सहमति जरूरी है। टाटा ट्रस्ट्स के पास टाटा संस में 66 फीसदी हिस्सेदारी है। ऐसे में ट्रस्ट के विरोध से चंद्रशेखरन के कार्यकाल से जुड़ा फैसला विवाद में आ गया है। ट्रस्ट के नॉमिनी डायरेक्टर नोएल टाटा ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया है।