Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-Sep-2026

शेयर बाजार में शुरुआती तेजी गायब सेंसेक्स 600 अंक फिसला मंगलवार 15 सितंबर को शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत के बाद बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 600 अंक की तेजी के साथ 75 हजार 400 के स्तर पर पहुंचा था लेकिन बाद में दिन के हाई से करीब 600 अंक फिसलकर 74 हजार 740 के आसपास कारोबार करने लगा। वहीं निफ्टी 20 अंक की गिरावट के साथ 23 हजार 370 के करीब रहा। कारोबार में आईटी और ऑटो शेयरों में खरीदारी देखी गई जबकि मेटल रियल्टी और सरकारी बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। गूगल के पूर्व रिसर्चर की चेतावनी मानव जाति के लिए खतरा बन सकती है AI गूगल डीपमाइंड के पूर्व वैज्ञानिक बिलाल चुगताई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि AI पूरी मानव जाति के अस्तित्व के लिए खतरा बन सकती है और इस खतरे को रोकने के लिए समय बहुत कम बचा है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने दुनिया को AI के संभावित खतरों के प्रति आगाह किया। इससे पहले एंथ्रोपिक के रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने भी AI के खतरों को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा था कि AI विकसित करने वाले कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि 2030 तक यह तकनीक इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। दो हजार रुपये तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज वित्त मंत्रालय ने UPI पेमेंट पर लगने वाले शुल्क को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार के मुताबिक दो हजार रुपये तक के UPI पेमेंट पर बैंक या पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर किसी तरह की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष फीस नहीं लगा सकते। रुपे डेबिट कार्ड से होने वाले पेमेंट को भी इस दायरे में रखा गया है। दरअसल अगस्त में संसद ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज अमेंडमेंट एक्ट 2026 पास किया था जिसके बाद दो हजार रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर शुल्क लगने की अटकलें शुरू हुई थीं। वित्त मंत्रालय ने 14 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी कर दो हजार रुपये तक के पेमेंट पर शुल्क नहीं लगाने की बात स्पष्ट की है। हालांकि इससे अधिक राशि के पेमेंट पर शुल्क को लेकर स्थिति अलग हो सकती है। ओरेकल में फिर छंटनी अमेरिका में हजारों कर्मचारियों की नौकरी गई टेक कंपनी ओरेकल में एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की खबर सामने आई है। कंपनी ने अमेरिका में हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ कर्मचारियों का सिस्टम एक्सेस सुबह चार बजे बंद कर दिया गया और सुबह छह बजे उन्हें ईमेल के जरिए नौकरी का आखिरी दिन होने की जानकारी दी गई। ओरेकल AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ा रही है जिसके लिए पारंपरिक विभागों के बजट में कटौती की जा रही है। इस फैसले के बाद भारत स्थित ओरेकल डेवलपमेंट सेंटर के कर्मचारियों के बीच भी अनिश्चितता का माहौल है। हालांकि भारत में कितने कर्मचारियों की नौकरी जाएगी इस पर कंपनी ने अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आलू-प्याज के दाम बढ़ने से खुदरा महंगाई 4.82 फीसदी पर पहुंची देश में आलू-प्याज समेत कई सब्जियों के दाम बढ़ने का असर खुदरा महंगाई पर पड़ा है। अगस्त में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82 फीसदी हो गई जबकि जुलाई में यह 4.45 फीसदी थी। सरकार ने 14 सितंबर को जारी आंकड़ों में बताया कि अगस्त में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर 5.95 फीसदी रही। रिजर्व बैंक ने खुदरा महंगाई का लक्ष्य चार फीसदी तय किया है। अगस्त में महंगाई लगातार तीसरे महीने इस स्तर से ऊपर रही। महंगाई बढ़ने से आम लोगों के घरेलू बजट पर दबाव बढ़ने की आशंका है।