Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
17-Sep-2026

IIFA अवॉर्ड्स 2027 अबू धाबी में होगा इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी यानी IIFA अवॉर्ड्स का 27वां संस्करण 22 और 23 जनवरी 2027 को अबू धाबी में आयोजित होगा। कार्यक्रम में सलमान खान करीना कपूर खान शाहिद कपूर करण जौहर वरुण धवन जाह्नवी कपूर पंकज त्रिपाठी और अली फजल समेत कई सितारे शामिल होंगे। दो दिवसीय समारोह में कलाकारों फिल्ममेकर्स और म्यूजिक आर्टिस्ट्स की परफॉर्मेंस के साथ अवॉर्ड्स सेरेमनी भी होगी। आयोजन यास आइलैंड के एतिहाद एरिना में किया जाएगा। मंदाकिनी ने दाऊद इब्राहिम संग तस्वीर पर दी सफाई एक्ट्रेस मंदाकिनी ने दाऊद इब्राहिम के साथ वायरल हुई 80-90 के दशक की पुरानी तस्वीर को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि दाऊद ने उन्हें शारजाह में क्रिकेट मैच देखने के लिए नहीं बुलाया था। मंदाकिनी के मुताबिक वह एक शो के सिलसिले में दुबई गई थीं और इसके बाद क्रिकेट मैच देखने पहुंचीं जहां यह तस्वीर ली गई थी। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह तस्वीर भविष्य में विवाद का कारण बनेगी। पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा CBFC के नए सदस्य सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC का पुनर्गठन किया है। नए बोर्ड में 18 सदस्यों को शामिल किया गया है जिनमें प्रीति जिंटा सुनील शेट्टी पंकज त्रिपाठी रुपाली गांगुली पल्लवी जोशी और प्रोसेनजीत चटर्जी जैसे नाम शामिल हैं। नया बोर्ड सिनेमैटोग्राफ एक्ट के तहत तीन साल या अगले आदेश तक काम करेगा। हरियाणवी सिंगर सुदेश को धमकी का मामला रैपर बादशाह को अपने गाने के जरिए चैलेंज करने वाली हरियाणवी सिंगर सुदेश को लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनके वॉट्सऐप नंबर पर दो लाख रुपये की मांग करते हुए दो दिन में गोली मारने की धमकी दी गई। सुदेश ने कैथल के एसपी मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मोबाइल नंबर की लोकेशन भी चेक की जा रही है। छठ पूजा को लेकर तमन्ना भाटिया हुईं भावुक एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने छठ पूजा को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई में पली-बढ़ी होने के कारण वह पहले इस पर्व की परंपराओं के बारे में ज्यादा नहीं जानती थीं। लेकिन फिल्म वन के गाने ‘छठी मैया’ की शूटिंग के दौरान वह भावुक हो गईं। तमन्ना ने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें छठ पूजा के 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत और बिहार की परंपराओं के बारे में करीब से जानने का मौका मिला।