रक्षाबंधन एड विवाद में सोनू निगम का फेक पोस्ट वायरल सिंगर सोनू निगम ने एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन एड विवाद पर अपने फर्जी बयान का खंडन किया है। सोनू निगम ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए स्पष्ट किया कि उन्होंने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दरअसल एक मीडिया हाउस ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि सोनू निगम ने हिंदू धर्म और धैर्य को लेकर टिप्पणी की है। इस पर सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मीडिया को फटकार लगाई और बताया कि यह बयान उनका नहीं है। कृति सेनन के कपड़ों पर दिए बयान से पलटीं कंगना एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट कृति सेनन के रक्षाबंधन एडवर्टाइजमेंट पर दिए बयान से पलट गईं हैं। डीकोड लाइव शो में कंगना ने कहा कि कृति को जो मन करे वह पहन सकती हैं और उन्हें कोई नहीं रोक रहा है। एक इंटरव्यू में कंगना ने कहाकि जिस तरह की फिल्मों में हम उन्हें देखते हैं उन्हें कौन रोक रहा है कुछ पहनने से? किसने उन्हें रोका है किसको क्या पड़ी है? कारगिल युद्ध पर आधारित ऑपरेशन सफेद सागर कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) के अदम्य साहस और एयरफोर्स अफसरों की असल जिंदगी पर आधारित वेब सीरीज है ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ 1999 से 2006 तक एयरफोर्स में अपनी सेवाएं दे चुके को क्रिएटर कुशल श्रीवास्तव ने इस सीरीज को तैयार किया है। वहीं दिग्गज कॉमेडियन दिवंगत राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव इस सीरीज की एसोसिएट डायरेक्टर और हेड रिसर्चर हैं। द ट्रेटर्स 2 से बाहर हुईं रिया चक्रवर्ती रिया चक्रवर्ती का द ट्रेटर्स सीजन 2 शो में सफर खत्म हो गया है. वह आठवें एपिसोड में एलिमिनेट हो गईं. सर्कल ऑफ शक के दौरान साथी कंटेस्टेंट्स से सबसे ज्यादा वोट मिलने के बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया. खुद पर शक किए जाने और बेघर होने पर रिया बेहद भावुक हो गईं