ट्रम्प ने इलॉन मस्क को कहा धन्यवाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इलॉन मस्क को अमेरिकी बच्चों को स्पेसएक्स के शेयर देने की घोषणा पर धन्यवाद दिया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मस्क की दरियादिली की तारीफ की। मस्क ने 19 अक्टूबर को ऐलान किया था कि वह अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को अपनी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स का एक शेयर गिफ्ट करेंगे। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका में 3 नवंबर को मिडटर्म चुनाव होने हैं। हालांकि बच्चों तक शेयर पहुंचाने की प्रक्रिया को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। दशहरे पर शेयर बाजार बंद सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दशहरे के अवसर पर आज 20 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार बंद हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं होगी। इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी कारोबार बंद रहेगा। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 876 अंक टूटकर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 257 अंकों की गिरावट आई थी। अब निवेशकों की नजर अगले कारोबारी सत्र में बाजार की चाल पर रहेगी। एयरलाइंस के किराए पर सरकार की नजर इमरजेंसी में तय कर सकेगी कीमत केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि नए नियमों के तहत एयरलाइंस के किराए को सीधे नियंत्रित नहीं किया जाएगा। एयरलाइंस मांग और उपलब्ध सीटों के आधार पर टिकट की कीमतें तय कर सकेंगी। हालांकि आपातकालीन परिस्थितियों में यात्रियों को अत्यधिक किराए से बचाने के लिए सरकार को कीमत तय करने का अधिकार होगा। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत एयरलाइंस को फ्लाइट के किराए की जानकारी एक महीने पहले नागर विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए को देनी होगी और इसे अपनी वेबसाइट पर भी प्रदर्शित करना होगा। डीजीसीए किराए की निगरानी करेगा ताकि निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।