Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
08-Oct-2026

‘क्रांतिवीर’ से ‘वेलकम’ तक नाना पाटेकर के यादगार किरदार दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गोवा स्थित उनके घर पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। करीब 45 मिनट तक CPR देने की कोशिश की गई लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।नाना पाटेकर ने थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और बाद में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। गमन अंकुश परिंदा क्रांतिवीर तिरंगा अब तक छप्पन अपहरण और वेलकम जैसी फिल्मों में उनके दमदार अभिनय को खूब सराहा गया। नाना अपने बेबाक अंदाज और अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते थे। उनके जीवन से जुड़े कई किस्से भी चर्चा में रहे। कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने भारतीय सेना के जवानों के साथ समय बिताया था। PM मोदी समेत सितारों ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि नाना पाटेकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत फिल्म जगत की कई हस्तियों ने शोक जताया। पीएम मोदी ने नाना को असाधारण कलाकार बताते हुए कहा कि उन्होंने अलग-अलग किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने नाना के देश और समाज के प्रति योगदान को याद किया। अक्षय कुमार रजनीकांत परेश रावल मनोज बाजपेयी कंगना रनौत और सुनील शेट्टी समेत कई सितारों ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जल्द अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। शो के प्रोमो में दोनों के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिली। अमिताभ ने फिल्म ‘तेजाब’ के गाने ‘एक दो तीन’ का जिक्र करते हुए पुराने डांस स्टेप की बात की। इसके बाद माधुरी ने शो में अमिताभ की एक पुरानी डांस क्लिप चलवा दी। वीडियो देखकर बिग बी शर्माते नजर आए। यह एपिसोड 9 अक्टूबर को रात 9 बजे प्रसारित होगा। नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस लिमिटेड के मुंबई स्थित दफ्तरों पर आयकर विभाग की कार्रवाई की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विदेशी लेन-देन से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर यह जांच की जा रही है। ‘रामायण’ बड़े बजट की फिल्मों में शामिल है और इसकी रिलीज से कुछ हफ्ते पहले यह कार्रवाई सामने आई है। हालांकि मामले की विस्तृत जानकारी और जांच के दायरे को लेकर अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।