Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
30-Sep-2026

उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी से मांगा 7 हजार करोड़ रुपये का हर्जाना बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की टीम ने लॉस एंजिलिस स्थित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी बॉलीवुड.AI के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है। टीम का आरोप है कि कंपनी ने बिना अनुमति एक्ट्रेस के नाम तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल किया है। इस मामले में उर्वशी की टीम ने करीब 7 हजार करोड़ रुपये के हर्जाने का दावा किया है। वहीं कंपनी के फाउंडर और CEO शीराज हसन ने इस दावे को हास्यास्पद बताया है। उन्होंने उर्वशी की टीम को खुद को शिक्षित करने की सलाह दी है। फिलहाल इस मामले में कानूनी कार्रवाई की आगे की स्थिति स्पष्ट नहीं है। इनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की बिगड़ी तबीयत लंदन के अस्पताल में भर्ती फिल्म निर्माता वाशु भगनानी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक वाशु ब्रिटेन में रहते हैं और उनकी तबीयत खराब होने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। संपर्क किए जाने पर उन्होंने अकेला छोड़ने की बात कही। वाशु की अस्पताल में भर्ती होने की खबर ऐसे समय आई है जब हाल ही में आयकर विभाग की कथित तलाशी को लेकर चर्चा हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक विभाग ने वाशु भगनानी और उनकी बहू एवं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से जुड़े 12 ठिकानों पर तलाशी ली थी। दृश्यम 3 की रिलीज पर रोक लगाने की मांग मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई टली बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3: द कंक्लुजन की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। मेसर्स राजकुमार थिएटर प्राइवेट लिमिटेड ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म के वर्ल्डवाइड रिलीज और डिस्ट्रीब्यूशन पर रोक लगाने की मांग की है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि उनकी मंजूरी के बिना फिल्म का हिंदी वर्जन तैयार करना कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन है। हालांकि मद्रास हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई टाल दी है। दूसरी ओर फिल्म की एडवांस बुकिंग जारी है और अब तक 4 लाख 77 हजार टिकट बिकने की जानकारी सामने आई है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कृति सेनन ने कपड़ों को लेकर उठाए सवाल रक्षाबंधन विज्ञापन पर हुई थीं ट्रोल बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में स्कर्ट और बुर्के का जिक्र करते हुए महिलाओं के पहनावे को लेकर उठने वाले सवालों पर अपनी बात रखी है। हाल ही में कृति को एक रक्षाबंधन विज्ञापन में ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज पहनने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। विज्ञापन को लेकर हुए विरोध के बाद ज्वेलरी ब्रांड ने इसे हटा लिया था। इसके बाद कृति ने कहा था कि भारतीय संस्कृति महिला के दिल में होती है उसकी नेकलाइन में नहीं। अपने हालिया पोस्ट में उन्होंने यौन उत्पीड़न के मामलों में पीड़िता के कपड़ों को जिम्मेदार ठहराने वाली सोच पर सवाल उठाए हैं। राजीव मसंद की कंगना रनोट पर टिप्पणी पुराने विवाद ने फिर खींचा ध्यान फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद ने एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा है कि वह अब सिर्फ एक मजाक बनकर रह गई हैं। राजीव ने यह भी कहा कि उन्हें कंगना को फिल्मों में अभिनय करते देखना याद आता है। दोनों के बीच विवाद काफी पुराना है। दरअसल राजीव मसंद के पत्रकारिता छोड़कर करण जौहर की धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी में COO बनने के बाद कंगना ने उन पर निशाना साधा था। कंगना ने उन पर सुशांत सिंह राजपूत और खुद के बारे में बेबुनियाद बातें लिखने और स्टार किड्स का पक्ष लेने का आरोप लगाया था। अब राजीव की हालिया टिप्पणी के बाद दोनों के बीच पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में है।