सलमान खान ने पैपराजी और ट्रोलर्स को फटकारा सलमान खान ने रियलिटी शो बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में पैपराजी और ट्रोलर्स को फटकार लगाई। वह गलत एंगल से वीडियो बनाकर पोस्ट करने वाले पैपराजी पर नाराज नजर आए और महिलाओं से ऐसे मामलों में एक्शन लेने की अपील की। सलमान के बयान के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनका समर्थन किया। एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी सलमान के बयान का समर्थन करते हुए लिखा टाइगर जिंदा है। वहीं एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने सलमान पर पाखंडी होने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने भी पहले उनका मजाक उड़ाया था। मां बनने के बाद एक्ट्रेसेस के शरीर पर ट्रोलिंग का मुद्दा फिर चर्चा में मां बनने के बाद अभिनेत्रियों से पहले जैसी बॉडी और ग्लैमरस लुक की उम्मीद किए जाने का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। कटरीना कैफ को भी मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर शरीर में आए बदलावों को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कटरीना और विक्की कौशल के बेटे का जन्म 7 नवंबर 2025 को हुआ था। बच्चे के जन्म के बाद कटरीना कुछ समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं और अगस्त के आखिर में वह पति विक्की कौशल के साथ एक फिल्ममेकर के अंतिम संस्कार में नजर आईं। इससे पहले ऐश्वर्या राय और करीना कपूर समेत कई अभिनेत्रियों को भी बॉडी को लेकर सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। फिल्म सर्टिफिकेशन की नई गाइडलाइन हिंसा और आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्ती भारतीय फिल्मों के सर्टिफिकेशन को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नई गाइडलाइन जारी की है। नई व्यवस्था ने 1991 में बनाए गए पुराने नियमों की जगह ली है। इसमें क्रिएटिव फ्रीडम उम्र के हिसाब से रेटिंग और कंटेंट से जुड़े नियमों को नए तरीके से स्पष्ट किया गया है। फिल्ममेकर्स को हिंसा ड्रग्स धूम्रपान यौन हिंसा और महिलाओं के चित्रण को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। बच्चों और कमजोर वर्गों के चित्रण से जुड़े प्रावधान भी स्पष्ट किए गए हैं। नई गाइडलाइन का असर आगामी फिल्मों के कंटेंट और सर्टिफिकेशन प्रक्रिया पर पड़ सकता है। महाभारत के भीम सौरव गुर्जर न्यायिक हिरासत में भेजे गए महाभारत सीरियल में भीम का किरदार निभाने वाले एक्टर और WWE रेसलर सौरव गुर्जर को शादी का झांसा देने और महिला के उत्पीड़न के आरोप में हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा और हैदराबाद ले गई। कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि सौरव ने शादी का वादा कर उनके साथ लिव-इन में समय बिताया और अमेरिका की नौकरी छोड़ने के लिए कहा। महिला के मुताबिक शादी की बात करने पर सौरव ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया और दूरी बना ली।