Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
14-Sep-2026

सुनीता आहूजा अकेली गणपति बप्पा को घर लेकर आईं। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले सुनीता आहूजा गणपति बप्पा को घर लेकर आईं। इस दौरान वह ढोल की थाप पर अकेले डांस करती नजर आईं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस ने सवाल किया कि इस खास मौके पर गोविंदा और उनके बच्चे उनके साथ क्यों नजर नहीं आए। वहीं शिल्पा शेट्टी हंसिका मोटवानी और धनश्री वर्मा समेत कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की। अमिताभ बच्चन भी हर रविवार की तरह जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे और इस दौरान उन्होंने ‘गणपति बप्पा मोरेया’ लिखा पटका पहना था। ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हो गया है। गाने में भगवान राम और माता सीता के विवाह की झलक देखने को मिलती है। इसे श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है जबकि संगीत ए.आर. रहमान ने कंपोज प्रोड्यूस और अरेंज किया है। गाने के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। फिल्म के म्यूजिक पर ए.आर. रहमान के साथ हॉलीवुड के मशहूर कंपोजर हंस जिमर भी काम कर रहे हैं। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। नीलम कोठारी ने गोविंदा संग रिश्ते की अफवाहों पर दी सफाई। अभिनेत्री नीलम कोठारी ने गोविंदा के साथ अपने पुराने रिश्ते की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जिस समय दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं थीं उस वक्त वह काफी छोटी थीं और उन्हें गोविंदा की शादी के बारे में बाद में जानकारी मिली। नीलम और गोविंदा ने 1980 के दशक और 1990 के शुरुआती वर्षों में कई फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों के बीच रिश्ते की खबरें लंबे समय तक चर्चा में रही थीं। मैरी कॉम के कमेंट पर विवाद टीम ने मांगी माफी। पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम के ‘बिग बॉस 20’ में दिए गए एक कमेंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शो में उन्होंने सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल जैसी दिग्गज खिलाड़ियों के संदर्भ में अपनी उपलब्धियों की तुलना करते हुए खुद को बेहतर बताया। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनके जैसा किसी ने कुछ हासिल नहीं किया। बयान पर विवाद बढ़ने के बाद मैरी कॉम की टीम ने माफी मांगी है। सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर का बॉलीवुड डेब्यू! सलमान खान के लंबे समय से बॉडीगार्ड रहे गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा के बेटे अबीर सिंह जल्द बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अबीर फिल्म ‘टार्जन’ से एक्टिंग डेब्यू करेंगे जिसमें सूरज पंचोली भी नजर आएंगे। अबीर के बॉलीवुड डेब्यू की खबरें साल 2022 से सामने आती रही हैं। उस समय यह भी दावा किया गया था कि सलमान खान उनके डेब्यू प्रोजेक्ट की तैयारी में व्यक्तिगत रूप से शामिल थे।