Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
07-Oct-2026

कियारा-सिद्धार्थ दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी दी। पोस्ट में दोनों ने लिखा कि एक बार फिर उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है और उनके दिल प्यार और आभार से भर गए हैं। कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। दोनों की नजदीकियां फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं। सवाल सुनते ही रिपोर्टर पर भड़कीं जया बच्चन दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के सांसदों के चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर के सवाल पर नाराज होती नजर आईं और माइक को पीछे की ओर धक्का देती दिखीं। इस पर बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट ने जया बच्चन पर तंज कसा। कंगना ने सोशल मीडिया पोस्ट में सवाल उठाते हुए कहा कि जब जया अपनी बात रखने के लिए धरने पर बैठी हैं तो सवाल पूछे जाने पर वह जवाब क्यों नहीं दे रही हैं। जाह्नवी कपूर ने 360 डिग्री जीभ मोड़ने को बताया अपना टैलेंट जाह्नवी कपूर इन दिनों पेरिस फैशन वीक 2026 में शामिल होने के लिए फ्रांस में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने एक अजीब हुनर का खुलासा करते हुए बताया कि वह अपनी जीभ को लगभग 360 डिग्री तक मोड़ सकती हैं। जाह्नवी ने खुद इसे बेवकूफाना और बेकार टैलेंट बताया लेकिन उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ‘धूड़’ में नहीं होंगे आइटम डांस और गालियां जयपुर में राजस्थानी फिल्म ‘धूड़’ यानी ‘सैंडस्टॉर्म’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया। अभिनेता यशपाल शर्मा ने कहा कि फिल्म में न तो आइटम डांस होगा और न ही गालियां। उन्होंने दावा किया कि करीब दो घंटे की यह फिल्म दर्शकों को पूरी किताब पढ़ने जैसा अनुभव देगी। ट्रेलर में राजस्थान का पारंपरिक परिवेश रेगिस्तान गांवों की सामाजिक संरचना और परिवार के भीतर के संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म 23 अक्टूबर को राजस्थान समेत देश के चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अमिताभ बच्चन ने प्रतापगढ़ के लोगों से मांगी माफी प्रतापगढ़ में हरिवंश राय बच्चन के नाम पर बनी लाइब्रेरी करीब 20 साल बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर अमिताभ बच्चन ने इस मामले को लेकर प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी और जल्द लाइब्रेरी शुरू करने की बात कही। बताया गया है कि जया बच्चन ने इस लाइब्रेरी का लोकार्पण किया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक लंबे समय से बंद पड़ी इमारत अब जर्जर होने लगी है और खिड़की-दरवाजे भी टूटने लगे हैं।