Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
05-Oct-2026

डीपफेक वीडियो पर भड़कीं जान्हवी कपूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म देवरा: पार्ट 1 के गाने चुट्टामल्ले पर बने AI जनरेटेड अश्लील (डीपफेक) वीडियो पर कड़ी नाराजगी जताई है। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बयान जारी कर उन्होंने तकनीक के इस गलत इस्तेमाल को यौन उत्पीड़न के बराबर बताया। जान्हवी ने कहा कि बिना मर्जी के महिलाओं का ऐसा कंटेंट बनाना उनकी गरिमा का गंभीर उल्लंघन है। नसीरुद्दीन शाह पर पीयूष मिश्रा का तंज मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रोटेस्ट में एक्टर नसीरुद्दीन शाह और संगीतकार विशाल ददलानी समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। इसी बीच एक्टर पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह की अभिजीत दिपके से मुलाकात का जिक्र करते हुए देश के अन्य मुद्दों पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए। गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला सुनीता आहूजा और कोमल रानी के बीच चल रहे विवाद पर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। कोमल रानी के मां सुनीता आहूजा पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बीच जब एक इवेंट में मीडिया ने टीना से इस बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने मामले से दूरी बना ली और बिना जवाब दिए वहां से चली गईं। फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का शनिवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका चेन्नई के कावेरी अस्पताल में निधन हुआ। उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। सिंगीतम ने ‘पुष्पक विमान’ और ‘आदित्य 369’ समेत तेलुगु कन्नड़ तमिल हिंदी और अंग्रेजी में करीब 60 फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्हें दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत कई सम्मान मिले।