Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
16-Sep-2026

गर्भवती को खटिया पर लेकर 2 किलोमीटर कीचड़ में चले ग्रामीण एंबुलेंस तक पहुंचाया पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट भाई पर किया जानलेवा हमला ग्राम रोजगार सहायकों ने सौंपा ज्ञापन मांगें नहीं मानी तो 2 अक्टूबर से आंदोलन भुगतान में देरी से परेशान स्व सहायता समूहों की महिलाएं खाद्य सुरक्षा दल की छापेमारी से हड़कंप कहीं गंदगी तो कहीं मिली फफूंद लगी खाद्य सामग्री अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सालीवाड़ा शारदा गांव से बदहाल सड़क की तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला को ग्रामीण खटिया पर लिटाकर करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक कीचड़ और दलदल के बीच से ले जाते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में करीब साठ से सत्‍तर लोग निवास करते हैं और बारिश के दिनों में सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। उमरेठ थाना क्षेत्र के हेटी वार्ड क्रमांक 1-2 में देर रात एक ही परिवार में हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर गणेश पवार और उनके पुत्र अरुण पवार के बीच विवाद हुआ जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान गणेश पवार पर हमला किए जाने से उनकी मौत होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बीच परिवार के ही चंदू पवार ने हस्तक्षेप किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चंदू को तत्काल उपचार के लिए छिंदवाड़ा रेफर किए जाने की जानकारी है। घटना की खबर फैलते ही हेटी क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं घटना के बाद कथित आरोपी अरुण पवार के फरार होने की चर्चा है। सूचना मिलते ही उमरेठ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। पुलिस विवाद की वजह हमले की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की विस्तृत और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है जिसके बाद घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। ग्राम रोजगार सहायक/सहायक सचिव संगठन ने लंबित मांगों और अन्य विभागों के कार्यों में लगाए जाने के विरोध में कलेक्टर के माध्यम से शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी ने बताया कि स्वामित्व योजना के कार्यों में रोजगार सहायकों को अनावश्यक रूप से लगाया जा रहा है। संगठन ने छिंदवाड़ा जुन्नारदेव और चौरई में जारी आदेशों को स्थगित करने की मांग की। साथ ही 2023 में घोषित नियमितीकरण वेतन ग्रेड-पे टीए-डीए और आमेलन की मांगों पर शीघ्र निर्णय की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि सितंबर अंत तक समाधान नहीं हुआ तो 2 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल भूख हड़ताल और आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। स्व सहायता समूहों और रसोइया संघ से जुड़ी महिलाओं ने विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि सांझा योजना के तहत बच्चों को नाश्ता व भोजन उपलब्ध कराने के बावजूद उन्हें 3-4 माह तक भुगतान नहीं मिल रहा है। समूहों ने हर माह समय पर भुगतान करने तथा खाद्यान्न और राशि में वृद्धि कर 100 प्रतिशत आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध कराने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि भुगतान में देरी के कारण उन्हें कर्ज लेकर योजना संचालित करनी पड़ रही है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशन में जिले में खाद्य सुरक्षा दल का सघन निरीक्षण अभियान जारी है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शहर के चाचा की रसोई आशीर्वाद ढाबा होटल साई बजरंग और होटल सनफायर का औचक निरीक्षण कर रसोई भंडारण पेयजल ड्रेनेज एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य अभिलेखों की जांच की जहां मेडिकल प्रमाण-पत्र साफ-सफाई ड्रेनेज और जल परीक्षण रिपोर्ट से जुड़ी कमियां मिलीं। वहीं तामिया के सेरेंगीटीपीटी रेस्टोरेंट में गंदा व दुर्गंधयुक्त फ्रीजर तथा शाकाहारी-मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे मिले जबकि एमपीआरटीसी रेस्टोरेंट में फफूंद लगी खाद्य सामग्री और एक्सपायरी सामग्री के उपयोग का मामला सामने आया। विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों में तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई कराते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है। स्वच्छता से राजस्व वसूली तक कलेक्टर ने परखी नगर निगम की कार्यप्रगति कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने नगर निगम की समीक्षा बैठक लेकर जन विश्वास अभियान पीएम स्वनिधि योजना स्वच्छता राजस्व वसूली सीवरेज परियोजना और प्रधानमंत्री आवास योजना (एएचपी) सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को वार्डवार शिकायतों और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पात्र हितग्राहियों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों डिवाइडरों व पुलों की नियमित साफ-सफाई राजस्व संग्रहण में तेजी तथा सीवरेज कार्यों के बाद रोड रेस्टोरेशन समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। सेवा कार्यों के साथ मनाया गुरजीत ‘शंटी’ बेदी का जन्मदिन भाजपा नेता गुरजीत ‘शंटी’ बेदी का जन्मदिन बुधवार को धार्मिक अनुष्ठानों और सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब और केसरी हनुमान धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाल शिशु गृह में बच्चों के साथ केक काटकर वस्त्र वितरित किए गए जबकि मित्र मंडल द्वारा आधार फाउंडेशन में बच्चों को भोजन कराया गया। दोपहर से शाम तक बेदी आर्केड में सैकड़ों शुभचिंतक भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयुर्वेद को मिले मूल चिकित्सा पद्धति का सम्मान आयुर्वेद के संरक्षण संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार की मांग को लेकर विश्व आयुर्वेद परिषद मध्यप्रदेश ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आयुर्वेद को भारत की मूल चिकित्सा पद्धति बताते हुए इसे आधुनिक जरूरतों के अनुरूप विकसित करने चिकित्सा व्यवस्था में इसकी भूमिका मजबूत करने और आयुर्वेद चिकित्सकों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की मांग की गई कम बारिश से संभावित जलसंकट को लेकर सांसद ने कलेक्टरों को लिखा पत्र जिले में कम वर्षा के चलते भविष्य में संभावित जल एवं पेयजल संकट को देखते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा कलेक्टरों को पत्र लिखकर अभी से आवश्यक तैयारियां शुरू करने को कहा है। उन्होंने तालाबों स्टॉपडेम कुओं ट्यूबवेल बावड़ियों सहित अन्य जलस्रोतों की साफ-सफाई और मरम्मत कराने तथा छोटे-बड़े बांधों एवं स्टॉपडेम के गेट बंद कर जल संग्रहण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सांसद ने कहा कि कम बारिश के कारण पेयजल निस्तारी पशुओं और कृषि कार्यों के लिए आगामी समय में पानी की समस्या सामने आ सकती है। उन्होंने दोनों जिलों में जल संरक्षण भंडारण एवं आपूर्ति की प्रभावी व्यवस्था के लिए अभी से योजना बनाकर कार्रवाई करने का आग्रह किया। जयकारों के बीच निकली भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा श्री विश्वकर्मा सेवा समिति इमलिया बोहता चौक वार्ड नं. 22 के द्वितीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंगलवार को भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। परासिया रोड से शुरू हुई यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए इमलिया बोहता पहुंची। ‘जय श्री विश्वकर्मा’ के जयकारों और भजनों से माहौल भक्तिमय रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन के तहत 17 सितंबर को मूर्ति स्थापना महाहवन व भंडारा तथा 18 सितंबर को रामघाट मोरिया में प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। दिव्यांग और वृद्धजनों को योजनाओं का मिल रहा लाभ : बंटी विवेक साहू जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिलेभर में आयोजित शिविरों के समापन कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के सम्मान सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडीपी योजना के तहत जरूरतमंदों को सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शिविर में कुल 550 लोगों का पंजीयन हुआ जिनमें 70 दिव्यांगजनों के कैलिपर एवं कृत्रिम पैर तैयार किए गए जबकि 35 लोगों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए। गणेशोत्सव पर पुलिस अलर्ट शहर के प्रमुख इलाकों में दिन-रात पेट्रोलिंग गणेशोत्सव को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस फव्वारा चौक गोलगंज छोटी बाजार लालबाग गुलाबरा सत्संग तिराहा और बस स्टैंड समेत प्रमुख क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। संदिग्ध लोगों की जांच के साथ बाजारों में यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने त्योहार के दौरान लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। शासकीय स्कूल में LCD समेत 1.50 लाख का सामान चोरी दो आरोपी गिरफ्तार कुण्डीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम माल्हनवाड़ा हाई स्कूल में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को स्कूल के प्राचार्य राजेन्द्र कुमार तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि स्कूल का ताला तोड़कर टकारा कंपनी का साउंड सिस्टम 32 इंच की एलसीडी और एलजी कंपनी का 65 इंच का इंटरैक्टिव पैनल चोरी कर लिया गया जिसकी कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और संदेहियों से पूछताछ के बाद अखिल भारती (19) निवासी माल्हनवाड़ा और प्रभात उर्फ राजा (18) निवासी कालीबस्ती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सतपुड़ा लॉ कॉलेज में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ हब’ कार्यक्रम आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग एवं इनर व्हील क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट 304 के संयुक्त सहयोग से सतपुड़ा लॉ कॉलेज में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ हब’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं और सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही छत के नीचे परामर्श कानूनी सहायता मनो-सामाजिक सहयोग और अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं