Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
16-Sep-2026

गणेश विसर्जन शुरू- मुंबई में दूसरे दिन 2859 मूर्तियां विसर्जित मुंबई में गणेश उत्सव के दूसरे दिन से भगवान गणेश का विजर्सन शुरू हो गया है। मुंबई में मंगलवार को शाम 6 बजे तक भगवान गणेश की 2850 से ज़्यादा मूर्तियों को अलग-अलग जलाशयों में विसर्जित किया। यह 12 दिन तक चलने वाले उत्सव का पहला विसर्जन दिवस था। अलग-अलग परंपराओं के अनुसार भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन स्थापना के डेढ़ दिन और पांच दिन बाद किया जाता है।इस साल गणेशोत्सव 25 सितंबर तक चलेगा। जो अनंत चतुर्दशी के साथ पूरा होगा। इस दिन जुलूस निकालकर मूर्तियों का जलाशयों में विसर्जन किया जाएगा। प्रियंक खड़गे बोले-बीजेपी नेता बिना टेलीप्रॉम्प्टर वंदे मातरम गाकर दिखाएं कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खड़गे ने बीजेपी नेताओं बीवाई विजयेंद्र और आर. अशोक को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि दोनों नेता बिना टेलीप्रॉम्प्टर या कागज देखे वंदे मातरम के सभी अंतरे गाकर दिखाएं। अगर वे ऐसा कर देते हैं तो वह इस्तीफा दे देंगे। दरअसल कर्नाटक सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के पहले 2 अंतरे गाने का आदेश दिया था। यह आदेश राज्य के सरकारी कार्यक्रमों पर लागू होगा। लेकिन राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री या राज्यपाल की मौजूदगी वाले कार्यक्रमों को इससे बाहर रखा गया है। पीएम से मुलाकात के बाद दोस्त को जमीन वापस मिली महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड निवासी 81 साल के असगरअली वोहरा को जमीन विवाद में बड़ी राहत मिली है। पीएम मोदी से मुलाकात के कुछ दिन बाद भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने विवादित जमीन का कब्जा छोड़ने और कंस्ट्रक्शन परमिट सरेंडर करने की बात कही है। विधायक नरेंद्र मेहता ने वोहरा के खिलाफ पहले की गई पुलिस शिकायत वापस लेने की बात भी कही। वोहरा ने 8 सितंबर को मोदी से मुलाकात कर जमीन विवाद में दखल देने और सीबीआई जांच की मांग की थी। उनका दावा है कि उन्होंने गुजरात के वडनगर स्थित बीएन स्कूल में पीएम मोदी के साथ पढ़ाई की थी। बंगाल की IPS अफसर बुशरा बानो का ट्रांसफर पश्चिम बंगाल की आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो के ट्रांसफर पर पूर्व क्रिकेटर और सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन सवाल उठाए। उन्होंने कहा- यह बेहद ही चिंताजनक है कि अस्सलाम वालेकुम और इंशाल्लाह कहने पर एक आईपीएस अधिकारी का तबादला कर दिया गया। बिहार में 50 लाख लोग बाढ़ में घिरे बिहार के 15 जिलों की 575 पंचायतों में करीब 50 लाख की आबादी अभी भी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। कटिहार में सरकारी स्कूल और कोचिंग सेंटर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। बच्चे नाव में बैठकर पढ़ रहे हैं। प्रदेश के 26 जिलों बारिश का यलो अलर्ट है। आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। यूपी में बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित है। वहीं लखीमपुर में शारदा नदी का कटान तेज होने से 24 घंटे में 7 मकान नदी में समा गए हैं।