Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
16-Sep-2026

विदाई से पहले MP में भारी बरसात का अनुमान विदाई से पहले मध्य प्रदेश में भारी बरसात का एक और दौर आ सकता है। मौसम विशेषज्ञ की माने तो 19 सितंबर के बाद नया सिस्टम एक्टिव होगा। यदि यह सिस्टम स्ट्रॉन्ग रहा तो प्रदेश की बारिश का कोटा फुल हो सकता है। सामान्य बारिश औसत 37.3 इंच के मुकाबले अब तक 33 इंच पानी गिरा है। यानी कोटे के बराबर पहुंचने में 4.3 इंच बारिश की और जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक रहता है। इस दौरान होने वाली बारिश मानसून में ही रिकॉर्ड की जाती है। 40 साल से रह रहेअब मिलेगा जमीन का हक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर को इंदौर आएंगे। उनका मुख्य कार्यक्रम सुपर कॉरिडोर मैदान में आयोजित होगा। यहां वे स्वामित्व योजना का शुभारंभ करेंगे। खास बात राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मप्र में पहली बार आ रहे नितिन नवीन की कोई स्वागत रैली नहीं होगी। दरअसल उनकी व्यस्तता के मद्देनजर उनका यहां सिर्फ सरकारी कार्यक्रम ही होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत ऐसे लोगों को उनकी जमीन और मकान का अधिकार देने का काम किया जा रहा है जो वर्षों से वहां रह रहे हैं लेकिन उनके पास जमीन का वैध दस्तावेज या पट्टा नहीं है। रीवा के चाकघाट नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ शंखधर पांडेय को महिला कर्मचारी से फोन पर अमर्यादित और अशोभनीय बातचीत के मामले में निलंबित कर दिया गया है। रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने बुधवार को निलंबन के आदेश जारी किए। इससे एक दिन पहले मंगलवार को महिला कर्मचारी कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के पास शिकायत लेकर पहुंची थी। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने मामले की जांच की जिसमें शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। आईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भोपाल के सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में हुए कार्यक्रम के बाद सियासत तेज हो गई है। हिंदू उत्सव समिति ने अब तेलंगाना के विधायक टी. राजा की सभा की अनुमति देने की मांग उठाई है। इसे लेकर समिति पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से भी मिलेगी। मई में सुरक्षा का हवाला देकर टी. राजा की सभा कैंसिल की गई थी। समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि इकबाल मैदान अग्रसेन चौक या सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में टी. राजा की सभा की अनुमति मांगेंगे। सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में ही ओवैसी की सभा हुई है। यदि इनकी सभा को अनुमति दे गई है तो टी. राजा को क्यों नहीं? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई को जबलपुर हाईकोर्ट से राहत मध्य प्रदेश के छतरपुर में चर्चित गोलीकांड के आरोपी बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग उर्फ छोटे सरकार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। मंगलवार को जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की सिंगल बेंच ने सुरक्षित रखा फैसला सुनाते हुए शालिगराम को 50 हजार रुपए के मुचलके पर रिहा करने के निर्देश दिए।