Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
01-Sep-2026

1.21 लाख विद्यार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर 12वीं की पढ़ाई के साथ NEET JEE मेन्स और CUET जैसी परीक्षाएं पास करने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा देखकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी प्रभावित हुए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में मंगलवार को आयोजित प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके भविष्य के सपने जाने। इस दौरान उन्होंने कहा कि नॉलेज और स्किल सफलता के दो मित्र हैं। बड़े लक्ष्य तय करें चुनौतियों से न घबराएं और असफलता को दिल पर न लें। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 12वीं में 75% से अधिक अंक हासिल करने वाले 1 लाख 21 हजार 804 विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर किए। कुल 304 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की गई। मुख्यमंत्री ने मंच पर 10 विद्यार्थियों को लैपटॉप भी दिए। 2 सितंबर को ग्वालियर में किसान समारोह ग्वालियर में 2 सितंबर को बलराम जयंती के अवसर पर विशाल किसान समारोह आयोजित होगा। मेला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। किसान समारोह में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है। ₹2973 करोड़ की योजना मंजूर प्रदेश में दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने और डेयरी उद्योग के विकास को नई ऊंचाई पर ले जाने के उद्देश्य से राज्य कैबिनेट ने 2973 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि के विशेष पैकेज को मंजूरी प्रदान की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में दूध उत्पादन संकलन और प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) क्षमता का विस्तार कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है। कैबिनेट के फैसले के अनुसार स्वीकृत कुल राशि में से केवल दूध प्रसंस्करण क्षमता को आधुनिक बनाने और बढ़ाने के लिए 1547 करोड़ रुपये का अलग से प्रावधान किया गया है। विजय शाह के विरोध में राज्यपाल से मिले कांग्रेस विधायक कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने वाला बयान देने वाले मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी न देने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस विधायक राज्यपाल से मिले। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधायक आरिफ मसूद और सुरेश राजे के साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल को ज्ञापन देकर कैबिनेट के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की और उन्हें ज्ञापन दिया। छिंदवाड़ा में NSUI के प्रदर्शन में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल छिंदवाड़ा के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मंगलवार को NSUI के 17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसमें चार महिला पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। एक महिला पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ने पर उसे व्हीलचेयर से प्राचार्य कक्ष तक ले जाया गया। इसी दौरान ABVP कार्यकर्ताओं के कॉलेज परिसर में पहुंचने से विवाद और बढ़ गया। दोनों छात्र संगठनों के आमने-सामने आने के बाद पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। भोपाल में सीलिंग का विरोध पुलिस और व्यापारियों में हाथापाई भोपाल में रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी के खिलाफ नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों का प्रदर्शन करीब चार घंटे चला। सुबह 11 बजे भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले व्यापारी न्यू मार्केट से सीएम हाउस की ओर निकले लेकिन रोशनपुरा चौराहे से पहले पुलिस ने बेरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। सरकार की सद्बुद्धि के लिए थाली शंख और डमरू बजाए गए। एक व्यापारी बापूजी के गेटअप में भी प्रदर्शन में पहुंचा। ACP अखिल पटेल ई-रिक्शा पर चढ़कर व्यापारियों को समझाते नजर आए लेकिन व्यापारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। उन्होंने SDM को ज्ञापन देने से भी इनकार कर दिया और मुख्यमंत्री से मिलने की मांग की। डिप्टी सीएम के रिश्तेदार इसलिए डॉक्टर पर एक्शन नहीं रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में गर्भवती कल्पना मिश्रा और उनके गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा के विवादित बयान पर सियासत तेज हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अधीक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. राहुल मिश्रा डिप्टी सीएम के रिश्तेदार हैं इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। पटवारी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि अस्पताल अधीक्षक का वीडियो प्रदेश और देशभर में वायरल हो गया लेकिन सरकार अब भी मौन है। चित्रकूट में मंदाकिनी में बहा नाविक मध्य प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। सतना में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ में नाविक बह गया जिसका अब तक पता नहीं चला है। उसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह बचा-बचाओ चिल्ला रहा है। रामघाट में करीब 400 दुकानें और 20-25 होटल डूब गए हैं। कामदगिरि परिक्रमा पथ पर पानी भरने से श्रद्धालु 10 रुपए देकर हाथ ठेले से पानी पार कर रहे हैं। लोग साफ पानी के लिए तरस रहे हैं। सतना में सिमरावल नदी का जलस्तर बढ़ने से 36 गांवों को अलर्ट किया गया है।