फर्जी IPS ऋषि यादव चढ़ा भोपाल पुलिस के हत्थे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एमपी नगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने खुद को 2016 बैच का आईपीएस (IPS) अधिकारी बताकर दर्जनों बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी ऋषि कुमार यादव के रूप में हुई है. हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। 31 अगस्त 2026 को हुई कॉलेजियम की बैठक में विभिन्न हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति और स्थानांतरण पर फैसला लिया गया। कॉलेजियम की सिफारिश अब केंद्र सरकार के पास जाएगी। केंद्र की मंजूरी और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद जस्टिस कोगजे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का कार्यभार संभालेंगे। इंदौर में 6 केंद्रों पर 2428 अभ्यर्थी होंगे शामिल मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 का आयोजन 7 से 12 सितंबर तक किया जाएगा। छह दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा प्रदेश के 12 संभागीय/जिला मुख्यालयों पर एक ही सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। इंदौर में परीक्षा के लिए कुल छह केंद्र बनाए गए हैं जहां 2428 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इंदौर-दौंड एक्सप्रेस के AC से स्लीपर तक चूहे-कॉकरोच इंदौर-दौंड एक्सप्रेस (22944) में एक ही दिन दो यात्रियों ने चूहे और कॉकरोच होने की शिकायत रेलवे से की है। पहली शिकायत फर्स्ट एसी कोच में 5 महीने की बच्ची के साथ सफर कर रही यात्री ने की। वहीं कुछ देर बाद स्लीपर कोच में सफर कर रहे यात्री ने कॉकरोच का वीडियो बनाकर रेलवे अधिकारियों को भेजा। शिकायतों के बाद रेलवे की सफाई और पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सतना-चित्रकूट में भारी बारिश 36 गांवों में अलर्ट सतना जिले में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति है। सिमरावल नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 36 गांवों को अलर्ट किया गया है।मझगवां के पालदेव में घरों और सड़कों में पानी भर गया है जबकि डेंगरहट-खोड़री पुल धंसने और मझगवां-पहाड़ीखेड़ा संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने से आवागमन प्रभावित हुआ है।चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से करीब दो मीटर ऊपर बह रही है। रामघाट की करीब 300 दुकानें पानी में डूब गई हैं। प्रशासन और पुलिस की टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं।