Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
31-Aug-2026

मुख्यमंत्री ने रामराजा लोक के स्थापत्य मॉडल का किया अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओरछा स्थित ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केन्द्र श्री रामराजा लोक में जारी निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। ओरछा का राम राजा मंदिर हमारे गौरवशाली अतीत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा है। यहां के मंदिर एवं महल तत्कालीन समृद्ध स्थापत्य के प्रत्यक्ष उदाहरण हैं जो हमें हमारी प्राचीन धरोहर और संस्कृति से जोड़े रखते हैं। ये तत्कालीन उन्नत तकनीक और स्थापत्य के भी अद्भुत उदाहरण हैं पहले एअर कंडीशनर नहीं होते थे लेकिन यहां के भवन वातानुकूलित बने है जो गर्मी में ठंडे और ठंड में गर्मी का एहसास कराते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। UGC-आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन भिंड में यूजीसी और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर सवर्ण समाज के युवाओं ने सोमवार को करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारे लगाए। इसके बाद युवा तिरंगा लेकर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम एडीएम एलके पांडेय को ज्ञापन सौंपकर यूजीसी के नियमों और आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग की गई। राहुल गांधी पर एफआईआर से भड़की एमपी कांग्रेस उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित तौर पर मैदान का शुद्धिकरण कराए जाने के मामले पर एमपी में भी कांग्रेस आक्रोशित है। इस मुद्दे पर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी को दलित विरोधी करार दिया है। बच्चों से स्कूल में टॉयलेट साफ कराया VIDEO मंडला जिले के मवई विकासखंड स्थित अमवार शासकीय प्राथमिक स्कूल का 27 अगस्त को एक वीडियो सामने आया था। इसमें बच्चे पढ़ाई के बजाय स्कूल परिसर और शौचालयों की सफाई करते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है और चार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। फर्जी IAS तृप्ति विधानसभा में बेफिक्र घूमती दिखी मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी में फर्जी IAS बनकर लोगों से ठगी के आरोप में गिरफ्तार तृप्ति सिंह राजपूत से जुड़े नए VIDEO सामने आए हैं। इनमें तृप्ति अपनी दो सहेलियों के साथ विधानसभा परिसर में घूमती और ब्लॉग बनाती नजर आ रही है।एक VIDEO में तृप्ति लाल साड़ी पहने दिखाई देती है जबकि उसकी सहेली उसे ‘सीनियर’ बताते हुए नजर आती है। VIDEO में तीनों के बीच बातचीत और हंसी-मजाक भी दिखाई देता है। पुलिस दो सहेलियों की भूमिका को लेकर भी पूछताछ कर सकती है।