Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
31-Aug-2026

भोपाल में सीलिंग की कार्रवाई शुरू 2 घंटे में 6 प्रतिष्ठान बंद किए भोपाल के रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी करने पर सोमवार सुबह 9 बजे से सीलिंग की कार्रवाई शुरू हो गई है। रचना नगर में जूंबा डांस हाउस को सील कर दिया गया। वहीं सर्वधर्म अरेरा कॉलोनी खानूगांव में 2 घंटे के अंदर ही 6 प्रतिष्ठान बंद कराए गए। सभी प्रतिष्ठान पर तख्तियां लगाई गई हैं। जिसमें नगर निगम के आदेश पर भवन में व्यवसायिक गतिविधियां बंद होने का उल्लेख है। फिलहाल कहीं भी हंगामे की स्थिति नहीं है। निगम की टीमें पहुंचने से पहले ही कई जगहों पर लोगों ने खुद ही अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। ई-3 अरेरा काूलोनी में सीलिंग की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने मोहलत मांगी। इस पर निगम अफसरों ने कहा कि पहले ही कई दिनों की मोहलत दी गई थी। मंत्री विजय शाह केस पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह से जुड़े मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट पिछली सुनवाइयों में कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार को निर्णय लेने के निर्देश दे चुका है। वहीं मध्य प्रदेश कैबिनेट ने मंत्री के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी न देने के प्रस्ताव को राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा था। अब सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई इस लिहाज से अहम है। भागीरथपुरा कांड में दोषियों पर FIR की मांग भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में हाईकोर्ट के समक्ष पेश की गई जांच रिपोर्ट के बाद एक बार फिर जिम्मेदारों की जवाबदेही और पीड़ित परिवारों के मुआवजे का मुद्दा उठ गया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं ने रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद कहा कि इसमें कुछ लोगों को जिम्मेदार माना गया है जबकि कुछ को क्लीनचिट दी गई है। रिपोर्ट में मुआवजे को लेकर भी सिफारिशें की गई हैं। CJP की बैठक में पहुंचे युवकों का हंगामा VIDEO भोपाल में सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर रविवार शाम गांधी भवन में CJP की बैठक में हंगामा हो गया। बैठक के दौरान कुछ छात्र और युवा वहां पहुंच गए। उन्होंने अभियान से जुड़े लोगों की बात सुनने के बाद स्कूल ऑडिट और CJP की गतिविधियों को लेकर सवाल किए। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा और छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों ने ‘यह दिल्ली नहीं भोपाल है’ ‘कॉकरोच पार्टी मुर्दाबाद’ और ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाए। हंगामे की सूचना पर भारी पुलिस बल गांधी भवन पहुंचा। पुलिस ने छात्रों और युवाओं को समझाइश दी। इसके बाद वे वहां से रवाना हो गए। रीवा-शहडोल समेत 11 जिलों में आज भारी बारिश मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में फिर से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ है। शहडोल के बाणसागर डैम के रविवार को गेट खोल दिए गए। सिंगरौली में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई तो मंडला चित्रकूट (सतना) में बाढ़ के बाद आफत खड़ी हो गई। नदियों का उफान जरूर कम हुआ लेकिन बर्बादी का मंजर देखने को मिला। देर रात तक कई जिलों में बारिश का दौर चला। बाढ़ प्रभावित सतना ने में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।