राहुल गांधी के खिलाफ FIR:शुद्धीकरण विवाद में SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित ‘शुद्धीकरण’ विवाद में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने शुद्धीकरण कार्यक्रम में शामिल रहे अमित कुमार की शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। FIR नंबर 297/26 में राहुल गांधी के खिलाफ BNS की धारा 196 धारा 299 और SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(q) लगाई गई है। लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी से दलित समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। दिल्ली में बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की है पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक पीड़ित परी चौक पर बस में बैठी। आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ा। इस दौरान बस करीब 47 किमी सड़क पर दौड़ती रही। बस के शीशों पर पर्दे लगे थे।पुलिस ने बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी कब हुई इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पीड़ित उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं की छात्रा है। सिंगर हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटरों सुमित और मोहित को यूपी पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शूटर बाइक से शामली से सोनीपत (हरियाणा) की तरफ भाग रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया। कनाडा में भागवत बोले- मदद करना भारत की परंपरा RSS प्रमुख मोहन भागवत सोमवार को टोरंटो में ‘हिंदू विश्व बंधु’ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि मुश्किल वक्त में दूसरों की मदद करना भारत की पुरानी परंपरा रही है। दुनिया में कहीं भी संकट आया और भारत से मदद मांगी गई तो भारत ने कभी पीछे हटकर इनकार नहीं किया। कई बार भारत ने बिना मदद मांगे भी दूसरों की सहायता की है। नेपाल बाढ़ में अब तक 919 की मौत नेपाल-तिब्ब्त में भोटेकोशी और त्रिशूली नदी की भीषण बाढ़ में अब तक 919 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले नेपाल में 903 मौते हुई हैं जबिक तिब्बत में मरने वालों का आंकड़ा 16 पहुंच गया है। 4200 से ज्यादा लोग लापता हैं। प्रशासन के सामने बरामद शवों की पहचान और सुरक्षित रखने की बड़ी चुनौती है।