Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
30-Aug-2026

बदमाशों ने व्यापारी से की मारपीट 50000 लूटने का आरोप अवैध हथियारों के साथ दो बदमाश गिरफ्तार मथुरा-वृंदावन के लिए तीर्थयात्रियों की ट्रेन रवाना सांसद बंटी साहू ने दिखाई हरी झंडी ढोल-नगाड़ों की गूंज और अखाड़ों के करतबों से गूंजा शहर निकला भुजलिया चल समारोह भाजपा जिला कार्यालय में सुनी गई ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण दमुआ थाना क्षेत्र के हृदयगढ़ में शनिवार रात बाजार से लौट रहे व्यापारी के साथ मारपीट और 50 हजार रुपए लूटने का मामला सामने आया है। नवेगांव बाजार से अपने भाई के साथ बाइक से लौट रहे अब्दुल तालिब को हृदयगढ़ के पास बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने रास्ते में रोक लिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। हमले में तालिब को गंभीर चोटें आईं जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान बदमाश उसके पास रखे करीब 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि लूट की कोई शिकायत नहीं मिली है। टीआई प्रमोद सिरसाम के अनुसार पुलिस घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच कर रही है। देहात थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। टीआई गोबिंद सिंह राजपूत ने बताया कि परासिया रोड स्थित पोआमा पानी टंकी के पास घेराबंदी कर सफेद रंग की ककार को रोका। तलाशी के दौरान कार सवार विकास मसकोले और मिथुन उइके के कब्जे से एक देशी पिस्तौल एक छर्रे वाली पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार भी जब्त की है। पूछताछ में आरोपियों ने करीब एक वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के एक व्यापारी से 55 हजार रुपए में हथियार खरीदने की बात कबूल की है। दोनों आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी बताया गया है। पुलिस अब हथियार सप्लाई करने वाले उत्तर प्रदेश के आरोपी तक पहुंचने और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रविवार को छिंदवाड़ा से मथुरा-वृंदावन के लिए विशेष ट्रेन रवाना हुई। सांसद बंटी विवेक साहू ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने बोगियों में पहुंचकर तीर्थयात्रियों का पुष्पहारों से स्वागत किया और सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में वरिष्ठजनों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर मिल रहा है। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सार्वजनिक श्री भुजलिया उत्सव समिति द्वारा श्री संतोषी माता मंदिर चार फाटक गांधीगंज से भुजलिया उत्सव का भव्य चल समारोह निकाला गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकली शोभायात्रा में आल्हा-ऊदल की आकर्षक झांकी के साथ अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब और पारंपरिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। गांधीगंज स्टेशन क्षेत्र सहित विभिन्न मार्गों से निकले चल समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी शामिल हुए। इस दौरान सांसद विवेक बंटी साहू भी समारोह में पहुंचे और चल समारोह में शामिल होकर आयोजन में सहभागिता की। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री के विचारों और प्रेरक प्रसंगों पर चर्चा की गई। जिला महामंत्री विजय पांडे ने कहा कि ‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता एकेडमी के छात्र-छात्राएं एवं आमजन मौजूद रहे। चौहरी नाला में भुजलिया उत्सव पर हुआ सैलाना नृत्य चौहरी नाला भुजलिया उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी पदम परिसर के सामने सैलाना नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के आसपास से पहुंचे कलाकारों और लोगों ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगो कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मन की बात से मिली ज्ञानवर्धक जानकारी और नई ऊर्जा : सांसद बंटी विवेक साहू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 137वीं कड़ी को सांसद बंटी विवेक साहू ने रविवार को छिंदवाड़ा नगर के पातालेश्वर मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 19 के बूथ क्रमांक 233 में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों के साथ सुना। कार्यक्रम के बाद सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार देशवासियों को ज्ञानवर्धक जानकारी देने के साथ राष्ट्रसेवा जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव के लिए नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।