Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
30-Aug-2026

चिल्लौद के राघोटोला की सड़क बनी दलदल आवागमन हुआ दुभर सीएम की बैगा विकास प्राधिकरण घोषणा पर विधायक संजय उइके ने उठाए सवाल ग्राम कनकी में भुजलिया पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा नवविवाहिताओं को भेंट की गईं साड़ियां जनपद पंचायत लालबर्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्लौद के राघोटोला क्षेत्र की मुख्य सड़क लगातार बारिश के कारण दलदल और गहरे कीचड़ में तब्दील हो गई है। सड़क की खराब स्थिति के चलते पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से तत्काल मुरुम या बारीक गिट्टी बिछाकर अस्थाई राहत देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पक्की सीसी सड़क बनने तक मार्ग को आवागमन योग्य बनाया जाए। इस संबंध में सरपंच नंदकिशोर जगने ने बताया कि उक्त मार्ग निजी भूमि के अंतर्गत आता है जिसके कारण वहां पक्की सड़क निर्माण में तकनीकी कठिनाइयां आ रही हैं। मुख्यमंत्री द्वारा बैगा बहुल्य ग्रामों के विकास के लिए 225 करोड़ रुपये की राशि और बैगा विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा के बाद इसके क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बैहर विधायक संजय उइके ने सरकार की घोषणा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राशि की घोषणा तो कर दी गई है लेकिन अब तक विकास का स्पष्ट रोडमैप सामने नहीं आया है। यह तय नहीं किया गया कि राशि किन गांवों किन कार्यों और किस विभाग के माध्यम से खर्च होगी। विधायक उइके ने बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौतों के मामले में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय नहीं होने पर भी सरकार और प्रशासन को घेरा। जिला महिला लोधी लोधा लोध महासभा में महिला पदाधिकारियों और ब्लॉक पदाधिकारियों का 30 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कमला नेहरु परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाज हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। वीरांगना अवंती बाई के तैल्यचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। हर साल की तरह लोधी समाज की ओर से भुजली पर्व भी मनाया गया। कार्यक्रम को मंचासीन अतिथियों ने संबोधित करते हुए सभी को संगठित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। श्री सिद्धपीठ विष्णुधाम मंदिर हीरापुर भरवेली में श्रावण मास के पावन अवसर पर एक माह से जारी अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का 30 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। विश्व की सबसे ऊंची 205 फीट दिव्य श्री हनुमान जी प्रतिमा एवं भव्य मंदिर निर्माण के महासंकल्प की सिद्धि के लिए 30 जुलाई से पाठ प्रारंभ किया गया था। समापन अवसर पर हवन-पूजन एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मंदिर ट्रस्टी किरणभाई त्रिवेदी सहित समिति पदाधिकारियों ने रामायण मंडली भजन मंडली महासंकल्प यात्रा के यात्रियों कांवड़ यात्रियों तथा संकल्प में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में रामभोग एवं भंडारे का वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। तहसील मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कनकी में भुजलिया (कजलिया) पर्व श्रद्धा उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार शाम आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पुरातन परंपरा के अनुसार अच्छी फसल समय पर बारिश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के लिए यह पर्व रक्षाबंधन के दूसरे दिन मनाया जाता है। महिलाओं और युवतियों ने घरों में उगाई गई भुजलियों की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सिर पर भुजलियों की टोकरियां रखकर सिद्ध हनुमान मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पर्व के अवसर पर नवविवाहिताओं को साड़ियां भेंट कर सम्मानित किया गया। नगर के ऐतिहासिक बजरंग मंदिर में सावन मास के पावन अवसर पर आयोजित अखंड श्री रामचरितमानस पाठ का 30 अगस्त को विधि-विधान से हवन-पूजन पूर्णाहुति एवं विशाल महाप्रसादी (भंडारे) वितरण के साथ समापन हुआ। विगत 46 वर्षों की अपनी अटूट और समृद्ध परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी गत 30 जुलाई से मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ की निरंतर धारा बह रही थी। पूरे सावन मास के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा जहाँ दिन के समय महिला मंडल और रात्रि के समय पुरुष व युवा वर्ग संगीतमय मानस चौपाइयों का भावपूर्ण पाठ करते थे। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग बालाघाट के जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा के निर्देशानुसार विकासखंड खैरलांजी में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राएं खिलाड़ी एवं स्कूल के शिक्षकगण व अन्य प्रबुद्धजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने महान् हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बच्चों व खिलाडिय़ों से किसी भी खेल को खेलते समय अनुशासन का ध्यान रखने की अपील की। इस दौरान फिटिनेस व स्वस्थ जीवन का भी संदेश दिया गया।