Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
29-Aug-2026

CM मोहन यादव पहुंचे पूर्व नक्सल प्रभावित बोंदारी ग्रामीणों से किया संवाद; 225 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा पूर्व सांसद और उनके समर्थकों को पुलिस ने घर से ही किया गिरफ्तार सीएम को काले झंडे दिखाने की की थी घोषणा राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया नमन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 29 अगस्त को लांजी आगमन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बीमारी से बैगा बच्चों की मौत को लेकर प्रदर्शन कर आवाज उठाई। मृत बच्चों के परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता राशि दिए जाने व महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से शीघ्र कराने की मांग मुख्यमंत्री से की है। मांगों को लेकर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शिवम शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी बात रखना चाहते थे। लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। पुलिस की कार्यप्रणाली से प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाने का काम कर रही है। लेकिन उन्होंने कहा कि अन्याय व शोषण के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। मुख्यमंत्री के बालाघाट आगमन से पहले जिले के आदिवासी अंचल से एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर तस्वीर सामने आई है। परसवाड़ा क्षेत्र की मोहनपुर पंचायत निवासी 10 वर्षीय काजल की गोंदिया के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। काजल मलेरिया से पीडि़त थी। मलेरिया से मौत का यह मोहनपुर पंचायत में तीन दिनों के भीतर दूसरा मामला है। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे और उनके समर्थकों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सभी को पूर्व सांसद के निवास स्थान से ही गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें पूरे दिन भरवेली थाना में रखा गया जहां से आवश्यक कार्रवाईकरने के बाद उन्हें छोड़ा गया। दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शनिवार को बालाघाट जिले के लांजी आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखाने की घोषणा पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने की थी। जिसके चलते कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की मंशा से पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब 11.30 बजे ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें भरवेली थाना में रखा गया जहां से आवश्यक कार्रवाई के बाद शाम करीब 4.30 बजे छोड़ दिया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नेहरू स्र्पोटिंग क्लब द्वारा स्थानीय शहीद चंद्रशेखर एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में 29 अगस्त को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर उन्हें नमन कर श्रद्धाजंली दी गई। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों व खिलाडिय़ों प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी व अध्यक्षता नेहरू स्र्पोटिंग क्लब के अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हॉकी म.प्र के उपाध्यक्ष विजय वर्मा प्रोफेसर सतीश चिले वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष गुप्ता ऋषभ दास वैद्य सहित अन्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बालाघाट जिले के पूर्व नक्सल प्रभावित ग्राम बोंदारी पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस गांव में पहली बार किसी मुख्यमंत्री का आगमन हुआ। ग्रामीण महिलाओं ने मुख्यमंत्री का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के स्नेह के लिए आभार जताते हुए क्षेत्र की समस्याओं और जरूरतों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत उन्होंने पशुपालन आवास स्वास्थ्य शिक्षा वन विभाग के सहयोग और रोजगार-आजीविका के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। अधिकारियों को पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने बालाघाट जिले के विकास के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से **225 करोड़ रुपये के विकास कार्यों** की घोषणा की। साथ ही पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में बालाघाट में डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एकेडमी ने शहर मुख्यालय स्थित निजी लॉन में खेल दिवस एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में पहली बार बालाघाट एकलव्य और बालाघाट द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किए गए। दीक्षा कटरे को बालाघाट एकलव्य पुरस्कार और मनोज उपवंशी को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों उनके प्रशिक्षकों और खेल संगठनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नेहरू स्पोर्टिंग क्लब अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी पूर्व नपाध्यक्ष रमेश रंगलानी नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन सहित खेल जगत और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। श्रावण मास की पूर्णिमा के अवसर पर 28अगस्त को शहर मुख्यालय सहित जिले की विभिन्न तहसीलों व ग्रामीण अंचलों में बौद्ध अनुयायियों द्वारा श्रावण पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ आस्थापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किए गए। इसी कड़ी में बहुजन संघ धम्मराज एवं धम्म वर्ग के तत्वावधान में नगर से सटे ग्राम कोसमी बौद्ध नगर स्थित जिला स्तरीय त्रिरत्न बौद्ध विहार में श्रावण पूर्णिमा उत्सव आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बौद्ध उपासक उपासिकाएं व सजातीय बंधु शामिल हुए। इस अवसर पर परित्राण पाठ बुद्ध वंदना ध्यान साधना धम्म परिक्रमा धर्म प्रवचन एवं सामूहिक भोजनदान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।