Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
01-Sep-2026

मोदी की फिर अपील-जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें देश की आर्थिक विकास दर 7.8% रहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों की इच्छाशक्ति मेहनत और सामूहिक ताकत का नतीजा है। PM ने एक बार फिर लोगों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील की। उन्होंने कहा ‘अगर जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदना चाहिए।’ इससे पहले 11 मई को भी PM ने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। बैठक तय नहीं थी फिर भी मिले मोदी-जिनपिंग किर्गिस्तान के बिश्केक में 26वें SCO समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अचानक मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की। दोनों के बीच अलग से द्विपक्षीय बैठक पहले से तय नहीं थी। दोनों नेता SCO समिट में हिस्सा लेने के लिए बिश्केक पहुंचे हैं। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भी दोनों नेताओं के साथ नजर आए। सुभाष चंद्रा केस में NCLT के आदेश पर रोक NCLT की 5-सदस्यीय बेंच ने मंगलवार को जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा के रीपेमेंट प्लान पर रोक लगा दी है। 25 अगस्त के आदेश में उनके ₹22000 करोड़ से ज्यादा के बकाए कर्ज के बदले सिर्फ ₹6.25 करोड़ चुकाने के प्लान को मंजूरी दी गई थी कोर्ट ने सुभाष चंद्रा पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपनी किसी भी संपत्ति को बेचने या ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। सभी संबंधित पक्षों को नोटिस भी जारी किया है। तेलंगाना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प तेलंगाना के नलगोंडा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच सोमवार रात झड़प हो गई। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP जिलाध्यक्ष नागम वार्षित रेड्डी के घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी के कैंप ऑफिस और BJP जिला कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी। उत्तराखंड में कार बही घर में मलबा घुसा 5 मौतें उत्तर भारत में तेज बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड के देहरादून में एक कार बरसाती नदी में बह गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई एक लड़की को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। अल्मोड़ा के उड़यूड़ा गांव में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से आया मलबा एक घर में घुस गया। हादसे के वक्त घर में सो रहे तीन लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं केदार घाटी में बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। सोनप्रयाग से यात्रियों को धाम के लिए रवाना नहीं किया जा रहा है।