Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-Aug-2026

अस्पताल में आधी रात को चोरी 4 लाख का बैग मुंह में दबाकर ले गया कुत्ता! मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला अस्पताल में आधी रात को एक महिला का 4 लाख रूपए की ज्वेलरी से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया लेकिन सीसीटीवी में जब चोर का पता चला तो सबके होश उड़ गए. दरअसल बैग को कोई इंसान नहीं बलकि एक कुत्ता अस्पताल से ले जाते दिखा. कयामपुर निवासी लताबाई पति ने कोतवाली पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसके बेटे की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और घर पर सुरक्षा की दृष्टि से वह अपने आभूषण अपने साथ बैग में भरकर अस्पताल ले आई थीं कोतवाली पुलिस ने तत्काल अस्पताल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में सामने आया कि बैग किसी चोर ने नहीं बल्कि एक कुत्ते ने उठाया था और वह बैग लेकर अस्पताल परिसर से बाहर निकल गया था. सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता सुबह 4 बजे अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में घूम रहा है और बैग मुंह में दबाकर दरवाजे से बाहर ले जा रहा है वार्ड से बाहर निकलने के बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर लगे CCTV कैमरों के जरिए कुत्ते की दिशा और गतिविधियों को ट्रेस किया और लगातार तलाश करते हुए ज्वेलरी से भरा बैग बरामद कर लिया. जबलपुर में नर्मदा दर्शन करने निकली महिला से रेप जबलपुर के पनागर से गौरीघाट नर्मदा दर्शन के लिए निकली 30 वर्षीय महिला के साथ ऑटो चालक द्वारा दुष्कर्म मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने शहर जाने के लिए ऑटो रोका तो चालक उसे बैठाकर तय रास्ते के बजाय सुनसान इलाके की ओर ले गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। आरोपी महिला का मोबाइल लेकर उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। महिला को सड़क किनारे रोते हुए देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने देर रात हनुमानताल निवासी आजाद को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल ऑटो भी जब्त कर लिया। त्योहारों से पहले छिंदवाड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च छिंदवाड़ा में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए छिंदवाड़ा पुलिस ने मंगलवार देर शाम शहर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय के निर्देशन में पुलिस लाइन और शहर के विभिन्न थानों के संयुक्त बल ने प्रमुख बाजारों चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में रूट मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ बल को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कोटे की 68% बारिश 25.5 इंच बरस चुका मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में औसत 25.5 इंच बारिश हो चुकी है जो कुल कोटे की 68 प्रतिशत है। अब तक 11% पानी कम गिरा है। इस वजह से प्रदेश के 40 जिलों में कम बारिश हुई है। 15 जिले ही ऐसे हैं जहां औसत से ज्यादा पानी गिर चुका है। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार एक सप्ताह तक पूर्वी हिस्से को तरबतर करने वाला मानसून अब उत्तरी पश्चिमी और मध्य हिस्से में एक्टिव होगा। अगले 2 दिन तक भोपाल उज्जैन सागर ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है।