Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-Aug-2026

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्वारीघाट जाने के लिए निकली एक महिला के साथ ऑटो चालक ने दरिंदगी करते हुए दुष्कर्म किया और उसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह थाने पहुंची और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।घटना की सूचना मिलते ही पनागर पुलिस तुरंत हरकत में आई और अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा इलाके के तकनीकी साक्ष्यों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को गहनता से खंगाला जा रहा है ताकि ऑटो के नंबर और चालक की पहचान की जा सके।मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी राजेश्वरी कौरव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। ऑटो चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। सीएसपी ने दावा किया है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ऑटो चालक को बहुत जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। जबलपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित शासकीय संस्थाओं के बच्चों द्वारा निर्मित कलात्मक सामग्री और आकर्षक राखियों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने स्टॉलों का अवलोकन करते हुए बच्चों के हुनर रचनात्मकता और कलात्मक प्रयासों की जमकर सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।प्रदर्शनी में श्री राज कुमारी बाई बाल निकेतन शासकीय बाल गृह गोकलपुर लाड़ली बसेरा सेवा भारती तथा जागृति बाल गृह के बच्चों द्वारा स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियों और हस्तनिर्मित उपहार सामग्रियों के स्टॉल लगाए गए थे। पूनम तोमर और पूजा सोनी ने बताया कि बच्चों ने बड़ी ही लगन और मेहनत से इन राखियों को तैयार किया है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। जबलपुर। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मंगलवार को अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे। भोपाल से ओवरनाइट एक्सप्रेस द्वारा आगमन के पश्चात वे सीधे सर्किट हाउस पहुंचे जहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं विधायकों और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान आयोजित एक औपचारिक बैठक में जबलपुर नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर विधायक सुशील इंदु तिवारी अखिलेश जैन विधायक अशोक रोहाणी पूर्व महापौर प्रभात साहू तथा जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उपस्थित नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए क्षेत्र के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।संवाद के दौरान जबलपुर शहर की मूलभूत आवश्यकताओं जारी विकास परियोजनाओं और पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने स्थानीय जनसमस्याओं और क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेते हुए नेताओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। सर्किट हाउस में वरिष्ठ नेताओं से भेंट के उपरांत वे अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए। जबलपुर। जिले के पाटन क्षेत्र स्थित ग्राम मढ़ पिपरिया में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अपने घर के बाहर खड़ी 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामवती बाई पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में महिला के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें 12 टांके लगाने पड़े हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद दो युवकों ने बड़ी मशक्कत के बाद महिला को कुत्ते के चंगुल से बचाया।घायल महिला को तत्काल पाटन अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 25 से 30 आवारा कुत्तों का जमावड़ा रहता है जो आए दिन बच्चों बुजुर्गों और पालतू जानवरों को निशाना बना रहे हैं। पीड़िता की परिजन यशोदा बाई ने बताया कि इस संबंध में प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।