Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-Aug-2026

MP के 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी फेल अनिक-अमृत समेत कई ब्रांड में मिलावट मध्यप्रदेश में रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों को देखते हुए दूध घी मावा और मिठाई की जांच का अभियान चल रहा है। जांच में भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में घी के 25 ब्रांड के सैंपल अमानक मिले हैं। इनमें पॉम ऑयल समेत अन्य मिलावट पाई गई है। भोपाल में 9 इंदौर में 7 और उज्जैन में 3 सैंपल फेल हुए हैं। इसके अलावा कटनी नर्मदापुरम डिंडौरी धार और दमोह में भी घी के अमानक सैंपल मिले हैं। फूड सेफ्टी कंट्रोलर ने गुजरात के खाद्य सुरक्षा आयुक्त को भी पत्र लिखा है। खेड़ा जिले की बालाजी डेयरी प्रोडक्ट्स के घी के नमूने जांच में असुरक्षित पाए गए हैं। इस पर निर्माता के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है। सीएम बोले-देरी से लिया गया निर्णय भी अन्याय के समान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर कहा कि देरी से लिया गया निर्णय भी अन्याय के समान होता है। हमारी सरकार कर्मचारियों के प्रमोशन के साथ अपना इमोशन जोड़कर निर्णय लेती है। प्रमोशन सिर्फ कागज का टुकड़ा नहीं है बल्कि कर्मचारियों के प्रमोशन के साथ मेरी भावनाएं जुड़ी हैं। पदोन्नति की प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी। जो कर्मचारी बाकी रह गए हैं उन्हें भी जल्द प्रमोशन मिलेगा। प्रमोशन के साथ नई भर्ती भी जारी रहेगी। पदोन्नति से पद रिक्त होंगे तो उन्हें भी भरा जाएगा। CM कल करेंगे गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 अगस्त को भिंड के मालनपुर में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की नई यूनिट का शुभारंभ करेंगे। यूनिट के विस्तार पर 450 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया गया है। इससे 2250 से ज्यादा नए रोजगार के अवसर मिलेंगे आपसी सहमति से भूमि बिक्री पर भी चार गुना कीमत मध्य प्रदेश में शासकीय योजनाओं के लिए किए जाने वाले भूमि अधिग्रहण के मामले में चार गुना कीमत देने संबंधी प्रस्ताव में आपसी सहमति की नीति को भी शामिल कर लिया है।अब किसी प्रोजेक्ट के लिए जरूरत के आधार पर सरकार आपसी सहमति से जमीन लेकर चार गुना भुगतान कर सकेगी। सरकार ने यह भी तय किया है कि प्रदेश की 22 प्रमुख सड़कों का स्वामित्व नाममात्र मूल्य पर एमपीआरडीसी को दिया जाएगा। सरकार ने यह भी तय किया है कि प्रदेश में ऐसे युवाओ की तलाश की जाएगी जिनके पास न रोजगार न कौशल है और न ही पढ़ाई कर रहे हैं। कर्मचारी चयन मंडल ने समूह 3 की परीक्षा रद्द कर दी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने समूह-3 उपयंत्री यानी सब इंजीनियर मानचित्रकार और अन्य समकक्ष पदों पर संयुक्त भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। मंडल ने रूल बुक और आवेदन प्रक्रिया भी निरस्त कर दी है। अब अलग से परीक्षा तारीख तय की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है उनको फीस लौटाई जाएगी। MPESB ने समूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन 18 अगस्त 2026 को जारी किया था। 1040 पदों पर भर्ती के लिए 18 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन बुलाए जा रहे थे। लेकिन विज्ञापन जारी होने के बाद दूसरे विभागों और शासकीय उपक्रमों से उपयंत्रियों के रिक्त पदों की भर्ती के लिए अतिरिक्त मांगपत्र MPESB को मिले हैं। 27% ओबीसी आरक्षण लागू कराने भीम आर्मी का धरना बीपी मंडल की जयंती के मौके पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने मंगलवार को भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव मंडल ने किया। इस दौरान पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग को तत्काल 27% OBC आरक्षण देने और 13% होल्ड हटाने की मांग की। पार्टी नेताओं ने कहा कि मंडल कमीशन की सिफारिशों के अनुरूप पिछड़ों को उनका अधिकार मिलना चाहिए। मध्य प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने पार्टी कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की जिसके बाद एक बड़ा और प्रेरणादायक ऐलान किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों के लिए प्रदेशभर से लगभग 5000 राखियां भेजी जाएंगी।​प्रत्येक जिले से 2000 राखियों का लक्ष्य तय किया गया था जिसके तहत यह सामग्री जुटाई जा रही है। परांजपे ने कहा कि हर मौसम और विपरीत परिस्थितियों में देश की हिफाजत करने वाले सैनिकों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर बहनें अपनी रक्षा का संकल्प और कृतज्ञता व्यक्त करेंगी। इस विशेष आयोजन से संगठन की महिला कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।