कंगना से जुड़े सवाल पर भड़कीं तापसी पन्नू एक्ट्रेस तापसी पन्नू कंगना रनोट से जुड़े सवाल पर मीडिया के सामने नाराज हो गईं। फिल्म ‘गांधारी’ के प्रमोशन के दौरान तापसी से कंगना के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि जब मीडिया और लोग उनसे इस मुद्दे पर सवाल पूछना बंद कर देंगे तभी यह विवाद खत्म होगा। दरअसल कंगना ने तापसी पर उनकी परवरिश और माता-पिता का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया था। इससे पहले भी दोनों एक्ट्रेस के बीच जुबानी विवाद सामने आ चुके हैं। विवाद के बाद कृति सेनन का राखी वाला विज्ञापन हटाया ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने एक्ट्रेस कृति सेनन का विवादित रक्षाबंधन विज्ञापन हटा दिया है। विज्ञापन में कृति ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने नजर आई थीं और एक कुत्ते को राखी बांधती दिखी थीं। उनके पहनावे और विज्ञापन की थीम को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई थी। कंपनी ने कहा कि विज्ञापन हटाने का फैसला भारतीय संस्कृति और परंपराओं के सम्मान में लिया गया है और किसी की भावनाओं को आहत करना उनका उद्देश्य नहीं था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस विवाद में कृति सेनन का समर्थन किया था। यश की ‘टॉक्सिक’ में एक्शन और स्टारडम का ओवरडोज साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ बड़े स्केल की गैंगस्टर कहानी पर आधारित है। फिल्म में ड्रग्स परिवार बदला धोखा और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है। फिल्म का लुक और विजुअल्स शानदार हैं और यश का स्टारडम भी साफ नजर आता है। हालांकि कहानी काफी उलझी हुई बताई जा रही है। करीब तीन घंटे की फिल्म में कई घटनाक्रम दर्शकों को कन्फ्यूज करते हैं। कुल मिलाकर फिल्म स्टाइल और एक्शन के मामले में मजबूत है लेकिन कहानी इसकी सबसे बड़ी कमजोरी नजर आती है। डायरेक्टर कुकू कोहली का आज अंतिम संस्कार वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अजय देवगन को फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। कुकू कोहली ने मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। आज ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान एक्टर गजेंद्र चौहान फिल्ममेकर अशोक पंडित समेत कई सेलेब्स नजर आए। तिरंगा-प्रेरित ड्रेस पर उर्वशी रौतेला की सफाई एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में पहने तिरंगा-प्रेरित गाउन को लेकर हुए विवाद पर सफाई दी है। उर्वशी ने कहा कि उनका गाउन भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की हूबहू कॉपी नहीं था बल्कि तिरंगे से प्रेरित एक कॉउचर डिजाइन था। 23 अगस्त को जयपुर में हुए कार्यक्रम में उर्वशी जजिंग पैनल का हिस्सा थीं। उनके गाउन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने आपत्ति जताई और फ्लैग कोड का हवाला दिया। विवाद के बाद उर्वशी ने कहा कि वह देश को सिर्फ राष्ट्रीयता के तौर पर नहीं बल्कि अपनी पहचान के रूप में साथ रखती हैं।