Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
26-Aug-2026

चंपत राय के खिलाफ संतों की बैठक पुलिस ने रोकी गुस्साए संतों ने चंदा चोर के नारे लगाए अयोध्या में कारसेवकपुरम के पास मंगलवार को ओम आश्रम में राम मंदिर चढ़ावा चोरी और चंपत राय के खिलाफ चल रही संतों की बैठक को पुलिस ने रोक दिया। संतों का आरोप है कि बैठक के बीच पुलिस पहुंची और संतों को बाहर निकालकर आश्रम में ताला लगा दिया। इससे गुस्साए संतों ने ‘चंदा चोरों अयोध्या छोड़ो’ के नारे लगाए। हालांकि पुलिस का कहना है कि रोकने से पहले ही संत खुद आश्रम से बाहर निकल गए और नारेबाजी करने लगे। महाराष्ट्र सरकार ने आदिवासी हॉस्टल में रहने के लिए 30 साल की उम्र सीमा खत्म कर दी है। आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके ने मंगलवार को बताया कि CM देवेंद्र फडणवीस की मंजूरी के बाद 14 अगस्त का सरकारी प्रस्ताव (GR) और उससे जुड़े संशोधित नियम वापस ले लिए गए हैं। यह फैसला राहुल गांधी के पुणे में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के 3 दिन बाद आया। कार्यक्रम में एक छात्रा ने हॉस्टल के नए नियमों और दूसरी दिक्कतों का मुद्दा उठाया था। उसने लंबी छुट्टी के बाद हॉस्टल लौटने वाली छात्राओं से प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। लोकसभा सचिवालय ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को नोटिस भेजे हैं। सांसदों से TMC नेता अभिषेक बनर्जी की अयोग्यता याचिका पर 7 दिन में जवाब मांगा गया है। यह याचिका दल-बदल कानून के तहत दाखिल की गई है। नोटिस 25 अगस्त को जारी किए गए और इनमें बनर्जी की 18 जून की याचिका की कॉपी भी भेजी गई है। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के बनर्जी की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार होने के एक दिन बाद हुई है। कोर्ट ने मंगलवार को 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया था लेकिन लोकसभा स्पीकर के कार्यालय और सदन के महासचिव को नोटिस जारी नहीं किया। तेलंगाना में बस और ट्रक की टक्कर 6 की मौत तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक इलेक्ट्रिक बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जिनमें 5 महिलाएं हैं। वहीं 12 लोग घायल हैं। बस में 42 यात्री सवार थे और यह हैदराबाद से आंध्रप्रदेश के एलुरु जा रही थी। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर कोडाड मंडल में हुआ। काशी में 84 घाट डूबे 5 हजार दुकानें बंद यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से 84 घाट डूब गए हैं। घाट के किनारे स्थित करीब 5 हजार दुकानें बंद करनी पड़ीं।बिहार के बेगूसराय में गंगा उफान पर है। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 50 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। मौसम विभाग ने 21 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।मध्य प्रदेश में पूर्वी हिस्से के बाद अब उत्तरी पश्चिमी और मध्य हिस्सों में मानसून एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक भोपाल उज्जैन सागर ग्वालियर और चंबल संभाग के 21 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।