Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
25-Aug-2026

राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में नाली में फंसी एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में गांजा बरामद होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों को वाहन में संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही वाहन चालक स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान वाहन में रखे बैग से करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि गांजे की सटीक मात्रा की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। रायपुर में रक्षाबंधन से पहले ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में स्व-सहायता समूहों और सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सलामती की कामना की।मुख्यमंत्री ने जवानों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा बल नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में लगातार डटे हुए हैं। उन्होंने जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जवानों ने भी महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प लिया। राजधानी रायपुर में पिछले 20 दिनों में हुई 12 हत्याओं का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस ने डीडी नगर थाने का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राजधानी में लगातार हत्या और नशे से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं लेकिन पुलिस और सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम हैं। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन पूर्व महापौर प्रमोद दुबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। बैज ने कहा कि रायपुर में पिछले 20 दिनों में 12 हत्याएं हो चुकी हैं और आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने प्रदेश में लगातार हो रही हत्या और दुष्कर्म की घटनाओं का हवाला देते हुए गृह मंत्री पर भी सवाल उठाए। बैज ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री रोज मीडिया से बात करते हैं लेकिन बढ़ते अपराध पर चुप हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रही है और जनता का सरकार से भरोसा उठता जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राखी के त्योहार से पहले शक्कर खाद्य तेल दाल और सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों और गृहणियों का बजट बिगाड़ दिया है। बैज ने दावा किया कि पिछले 15 दिनों में शक्कर के दाम में 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है जबकि खाद्य तेल की कीमतें भी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्याज 50 रुपये किलो और लहसुन 400 रुपये किलो तक पहुंच गया है। बैज ने आरोप लगाया कि बेरोजगारी और घटती आय के बीच रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है। उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रही है।