मुकेश खन्ना ने शाहरुख अजय और टाइगर पर साधा निशाना ‘शक्तिमान’ और ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना ने पान मसाला विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ पर निशाना साधा है। उन्होंने महाराष्ट्र FDA की ओर से इन कलाकारों को भेजे गए कारण बताओ नोटिस का समर्थन किया। मुकेश खन्ना ने कहा कि इन सितारों को ऐसे विज्ञापनों के लिए जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने अपने वीडियो में पान मसाला विज्ञापन पर तंज कसते हुए कलाकारों को ‘केसरिया आदाब’ करने वाला बताया और कहा कि सरकार ने उनकी बातों पर देर से ही सही ध्यान दिया है। करण औजला कॉन्सर्ट में फैन पर भड़के पंजाबी सिंगर करण औजला ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन पर नाराज हो गए। बताया जा रहा है कि परफॉर्मेंस के दौरान फैन ने स्टेज पर जैकेट फेंक दी जिससे करण गुस्सा हो गए। उन्होंने कुछ देर के लिए परफॉर्मेंस रोककर फैन को सामने आने की चुनौती दी और नाराजगी जताई। हालांकि कुछ ही देर बाद करण का गुस्सा शांत हो गया। उन्होंने उसी फैन की जैकेट पर ऑटोग्राफ देकर मामले को संभाल लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पाकिस्तानी टिकटॉकर आयशा गिलानी की गोली मारकर हत्या पाकिस्तान की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और टिकटॉकर आयशा गिलानी की कथित तौर पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 वर्षीय आयशा के सोशल मीडिया पर 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। बताया जा रहा है कि उन्हें फोन कर घर से बाहर बुलाया गया था। वह अपनी 15 वर्षीय बहन और भाई के साथ कार से निकली थीं। इसी दौरान दो बाइक सवारों ने चलती कार पर गोलियां चला दीं। गोली लगने के बाद कार सड़क से उतर गई और आयशा की मौके पर मौत हो गई जबकि उनकी बहन घायल बताई जा रही हैं। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। अमिताभ बच्चन की 21.88 करोड़ की प्रॉपर्टी डील बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में एक और बड़ी डील की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अंधेरी वेस्ट की ‘सिग्नेचर’ बिल्डिंग में अपनी तीन मंजिलें पांच साल के लिए लीज पर दी हैं। इस प्रॉपर्टी से उन्हें हर महीने करीब 33 लाख रुपये किराया मिलेगा। पांच साल की पूरी लीज अवधि में यह रकम करीब 21.88 करोड़ रुपये होगी। बताया जा रहा है कि यह प्रॉपर्टी एक न्यूट्रिशन ब्रांड को किराए पर दी गई है। पत्नी से विवाद के बीच थाईलैंड में डांस करते दिखे गोविंदा एक्टर गोविंदा इन दिनों पत्नी सुनीता आहूजा के साथ कथित विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह थाईलैंड के पट्टाया स्थित एक क्लब में डांस करते नजर आ रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में गोविंदा ने अपने 90 के दशक के लोकप्रिय गानों पर परफॉर्म किया। ब्लैक एंड व्हाइट सूट में गोविंदा बैकग्राउंड डांसर्स के साथ अपने मशहूर डांस स्टेप्स करते दिखाई दिए। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।