रणबीर कपूर ने अपने बयान पर मांगी माफी बोले- जुबान फिसल गई थी अभिनेता रणबीर कपूर ने सच्चाई और अच्छाई के अंत से जुड़े अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि अनजाने में उनकी जुबान फिसल गई थी। रणबीर ने यह बयान 20 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल में दशहरा कार्यक्रम के दौरान दिया था। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। 21 अक्टूबर को चेन्नई में फिल्म रामायण के ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट और फुल-एल्बम लॉन्च के दौरान रणबीर ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए माफी मांगी। टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बोले मनोज बाजपेयी कहा- यह डरावना है अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड कलाकारों ने चिंता जताई है। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा कि वह इस घटना को गैंगवार नहीं मानते लेकिन कहीं से भी गोलियां चलना बेहद डरावना है। उन्होंने टाइगर के साथ हुई घटना को दुखद बताया और राहत जताई कि अभिनेता सुरक्षित हैं। मनोज ने यह भी कहा कि टाइगर के ड्राइवर की हालत धीरे-धीरे सुधर रही है। अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। फायरिंग की घटना के दो दिन बाद शूटिंग पर लौटे टाइगर श्रॉफ अभिनेता टाइगर श्रॉफ मुंबई में अपनी कार पर हुई फायरिंग की घटना के महज दो दिन बाद काम पर लौट आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 अक्टूबर को हुई घटना के बाद उन्होंने 20 अक्टूबर से अपनी आगामी फिल्म लग जा गले की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी। इस रोमांटिक-एक्शन फिल्म में टाइगर पहली बार जाह्नवी कपूर और लक्ष्य के साथ नजर आएंगे। घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है। इस बीच टाइगर ने अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों को निभाते हुए शूटिंग शुरू कर दी है। दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे राजपाल यादव कई सितारों ने जताई नाराजगी उत्तराखंड में गायक दलेर मेहंदी के साथ हुए विवाद को लेकर अभिनेता राजपाल यादव ने उनका समर्थन किया है। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर दलेर मेहंदी को फटकार लगाई थी और उन पर शराब पीने का आरोप लगाया था। इसके बाद राजपाल यादव ने वीडियो जारी कर मंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते और इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। अनुपम खेर कपिल शर्मा बादशाह मीका सिंह शान और जैस्मीन भसीन समेत कई कलाकारों ने भी सार्वजनिक मंच पर किसी कलाकार को अपमानित करने पर आपत्ति जताई है।