Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
13-Aug-2026

राजधानी रायपुर में 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पुलिस परेड ग्राउंड में आज फुल ड्रेस रिहर्सल के जरिए परेड और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तिरंगा फहराएंगे। परेड में BSF CRPF ITBP CISF SSB बिहार पुलिस सहित छत्तीसगढ़ पुलिस जेल पुलिस नगर सेना और NCC की कुल 17 टुकड़ियां शामिल होंगी। समारोह में घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड भी विशेष आकर्षण रहेंगे। परेड की कमान IPS विमल कुमार पाठक संभालेंगे जबकि निशांत कुमार कुर्रे परेड कमांडर-2IC की जिम्मेदारी निभाएंगे। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद राजधानी रायपुर में पुलिसिंग को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में टिकरापारा थाने में ई-मालखाना प्रणाली का शुभारंभ किया गया। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने विधिवत ई-मालखाने का उद्घाटन किया। इस व्यवस्था के तहत जब्त सामान महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और साक्ष्यों का व्यवस्थित डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर उनकी निगरानी आसान होगी।ई-मालखाना शुरू होने से मालखाने से जुड़े काम में मैनुअल प्रक्रिया कम होगी और केस से संबंधित जब्त सामग्री व रिकॉर्ड को जरूरत के अनुसार आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। पुलिस का कहना है कि इससे पारदर्शिता सुरक्षा और कार्यकुशलता बढ़ेगी। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली के बीच प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए बयान पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखा पलटवार किया है। हरेली कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी की ‘56 इंच की छवि’ पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर चल रहे एक आपत्तिजनक पोस्ट का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि जिस छवि को बनाने में काफी समय लगा उसे बच्चों ने महज एक मिनट में धो दिया। बघेल के बयान पर अरुण साव ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध अपनी जगह है लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना भी जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां करते रहे हैं। अरुण साव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर रह चुके व्यक्ति से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जाती। हरेली जैसे पारंपरिक पर्व पर दिए गए इस राजनीतिक बयान को लेकर अब प्रदेश में सियासी बहस तेज हो गई है। कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर अराजकता और दोहरे चरित्र की राजनीति करने का आरोप लगाया। नवा रायपुर स्थित अटल नगर कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए अरुण साव ने कहा कि ईडी 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की जांच कर रही है और जांच में सामने आए सबूतों के आधार पर रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन लोगों पर घोटाले के आरोप हैं उनके पक्ष में खड़े होकर कांग्रेस क्या संदेश देना चाहती है। साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार घोटालेबाजों और अपराधियों के साथ खड़ी नजर आती है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को धमकी देकर कोई खुद को कानून से ऊपर न समझे। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून अपना काम करेगा और जनता भी इसका जवाब देने के लिए तैयार है। साव ने दावा किया कि कांग्रेस का अस्तित्व आने वाले समय में समाप्त हो जाएगा। राजधानी रायपुर में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित दो दिवसीय ग्रीन स्टील एंड माइनिंग समिट में स्टील और एल्युमिनियम सेक्टर में ₹13800 करोड़ से अधिक के एमओयू हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इन समझौतों से प्रदेश में 10 हजार से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह समिट छत्तीसगढ़ में पांचवीं बार आयोजित हुआ है। दो दिनों तक स्टील और माइनिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहन मंथन हुआ जिसका लाभ आने वाले समय में प्रदेश और देश को मिलेगा। उन्होंने समिट के आयोजन के लिए CII का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्टील और एल्युमिनियम क्षेत्र में हुए निवेश समझौते छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास और रोजगार के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।